Gauahar Khan और Zaid Darbar ने अपने पैरेंट्स बनने की एक्साइमेंट को किया साझा

Gauahar Khan: टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस और रियालिटी शो की क्वीन कही जानी वाली गौहर खान इन दिनो प्रेग्नेंट हैं। इसको लेकर गौहर और उनके पति जैद दरबार काफी खुश हैं, इस खुशी पर बात करते हुए कपल ने अपनी एक्साइटमेंट भी फैंस के साथ साझा की हैं।
गौहर खान और जैद दरबार की खुशी-
दरअसल इन दिनों तो गौहर खान अपने पति जैद दरबार के साथ अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी को खुलकर एंजॉय कर रही हैं। हाल ही में, 'इंस्टैंटबॉलीवुड' के साथ एक बातचीत में जब गौहर खान और ज़ैद दरबार से उनके बेबी के आने के बारे में उनकी फीलिंग्स के बारे में पूछा गया, तो इस पर होने वाली मां ने कहा, "मेरा जीवन अभी उत्साह से भरा है।" वहीं इस खुशी के बारें में बात करते हुए ज़ैद ने कहा, "एक पिता होने के नाते, यह बहुत-बहुत बड़ा आशीर्वाद है। इंशाल्लाह, हां बस सब खैरियत से हो जाए। मैं पिता बनने जा रहा हूं, यह एक अलग एहसास है।"
सोशल मीडिया पर प्रेग्रेंसी की तस्वीरे-
गौहर खान ने बैसे तो अपनी मां बनने वाली खबर को सोशल मीडिया के जारिए से फैंस के साथ साझा किया था जिसके बाद से उनको लगातार हर तरफ से बधाई और शुभकामनाएं मिली। इसके बाद अपनी प्रेग्रेंसी के वक्त की कई सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कर चुकी हैं। 1 फरवरी 2023 को गौहर खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने फोटोशूट की कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की थीं। तस्वीरों में एक्ट्रेस बेहद प्यारी लग रही थीं। हालांकि, यह उनका प्रेग्नेंसी ग्लो था, जिसने नेटिजंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया था।
गौरतलब है कि, गौहर खान और जैद दरबार ने 25 दिसंबर 2020 को निकाह किया था। अब शादी के करीब ढाई साल बाद कपल माता-पिता बनने जा रहे हैं। दोनों इसके चलते काफी खुश हैं और खुद से जुड़ी अपडेट फैंस के साथ सोशल मीडिया के जारिए से साझा करते रहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications
