..................... Gashmeer Reveals He is Insecure Of Karan Kundrra girlfriend Tejasswi Prakash - Hindi Filmibeat

Tejasswi Prakash को विलेन मानता है ये एक्टर, कहा- 'वो जब आती है तो मुझे...'

Gashmeer Mahajani On Tejasswi Prakash

Gashmeer Mahajani On Tejasswi Prakash: पिछले दिनों एक शो सामने आया है, जिसे फैंस से भरपूर प्यार मिल रहा है और वो है 'तेरे इश्क में घायल'। इस शो के लीड एक्टर ने हाल ही में तेजस्वी प्रकाश को विलेन का टैग दे दिया है और बताया है कि उन्हें तेजू से जलन भी है।

गश्मीर का तेजस्वी को लेकर बयान
बिग बॉस 16 के बाद, दर्शकों ने कलर्स टीवी पर कई नए शो का प्रीमियर देखा और उनमें से एक "तेरे इश्क में घायल' था, जिसे यश ए पटनायक और ममता पटनायक की बियॉन्ड ड्रीम्स एंटरटेनमेंट और इंस्पायर फिल्म्स द्वारा निर्मित किया गया था। करण कुंद्रा, रीम शेख, और गश्मीर महाजनी इस शो के लीड एक्टर हैं। हाल ही में गश्मीर ने तेजस्वी प्रकाश को लेकर एक ऐसी बात कही है कि फैंस को बुरा लग सकता है।

तेजस्वी से इनसिक्योर हैं गश्मीर
जी हां, हाल ही में एक्टर ने खुलासा किया कि उन्हें तेजस्वी प्रकाश से जलन होती है लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ऐसा वो मजाक में कह रहे थे। बॉलीवुड बबल से बात करते हुए, गश्मीर ने कहा, "इनसिक्योरिटी मुझे सिर्फ एक चीज से है। तेजू (तेजस्वी प्रकाश) से है। क्योंकि वो सेट पर आती है तो करण कुंद्रा काफी ज्यादा बिजी हो जाता है और मैं अकेला पड़ जाता हूं। वो करण को मुझसे छीन लेती है।"

तेजस्वी को बताया विलेन
गशमीर ने मजाक में कहा कि 'तेरे इश्क में घायल' वास्तव में उनके और करण के बीच की प्रेम कहानी है। उन्होंने कहा, "लोग इसके बारे में नहीं जानते। फालतू में रीम और गशमीर, रीम और करण करते बैठे रहते हैं। ये तो अलग लव स्टोरी चल रही है करण और मेरे बीच में और इस कहानी तेजू विलेन है।"

Read more about: tejasswi prakash
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X