इमली फेम एक्टर गश्मीर को पिता की मौत के बाद किया गया ट्रोल, अब ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब

Gashmeer Mahajani

'इमली' सीरियल में आदित्य कुमार त्रिपाठी का किरदार निभाने वाले गश्मीर महाजनी के पिता रविंद्र बीते दिनों अपने फ्लैट पर मृत पाए गए थे। जब उनके फ्लैट से बदबू आने लगी तो इस बात की खबर लगी कि उनकी मृत्यु हो चुकी है। लेकिन अब लोगों ने गश्मीर को इसी बात के लिए ट्रोल करना शुरू कर दिया कि उन्हे अपने पिता के बारे में कोई खबर ही नहीं है। लेकिन अब गश्मीर ने भी इस पर चुप्पी तोड़ी है। साथ ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक स्टोरी साझा की।

गश्मीर ने ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब

गश्मीर महाजनी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से स्टोरी साझा करते हुए लिखा कि "स्टार को स्टार ही रहने देना चाहिए। मैं और मेरे साथी साथ में मिलकर इस पर चुप्पी बनाए बैठे हैं। लेकिन अगर इसके लिए मुझे नफ़रत और गलियां मिले तो वो भी मंजूर है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें। वो मेरे पिता थे और मेरी मां के पति थे। अप लोगों से बहुत ज़्यादा अच्छी तरह हम उन्हें जानते थे। लेकिन शायद में भविष्य में इस पर बोलूंगा, जब इसका शी वक़्त आएगा।"

3 दिनों तक फ्लैट में बंद रहा रविंद्र का शव

जानकारी के लिए आपको बता दें कि गश्मीर महाजनी के पिता रविंद्र अपने पुणे के फ्लैट पर 15 जुलाई 2023 को मृत अवस्था में पाए गए थे। वह एक मशहूर मराठी एक्टर हुआ करते थे। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी मौत 12 जुलाई 2023 के आस पास हुई है। इस बात की किसी को खबर भी नहीं लग पाई। जब उनके फ्लैट से बदबू आने लगी तो पुलिस को इस बारे में सूचित किया गया। जिसके बाद पता चला कि रविंद्र की मौत हो चुकी है और बाद में गश्मीर महाजनी को लोगों ने खूब ट्रोल भी किया।

मराठी फिल्मों में मशहूर एक्टर थे रविंद्र

रविंद्र महाजनी को आरामा हरामा आहे, दुनिया कारि सलाम, और हल्दी कुंकु जैसे फेमस मराठी सीरियल्स में देखा जा चुका है। इतना ही नहीं वह अमिताभ बच्चन के साथ 'सात हिंदुस्तानी' फ़िल्म में भी नज़र आए थे। यहाँ तक कि आपको बता दें कि गश्मीर महाजनी और उनके पिता रविंद्र को अर्जुन कपूर और कृति सेनन स्टारर फिल्म पानीपत में भी देखा गया था। यहां तक कि गश्मीर ने टेलीविजन सीरियल 'इमली' में आदित्य कुमार त्रिपाठी का किरदार निभाया और काफी ज्यादा पॉपुलर हुए।

More from Filmibeat

Read more about: gashmeer mahajani imlie
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X