सबको हंसाकर लोटपोट करने वाली 'गंगूबाई'..अब हो गई इतनी बड़ी और Beautiful
गंगूबाई उर्फ सलोनी डैनी अब काफई बड़ी हो चुकी हैं। देखिए उनकी तस्वीरें।
गंगूबाई तो आपको याद ही होगी। महज तीन साल से लगातार दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली सलोनी डैनी जिन्हें हम गंगूबाई के नाम से ज्यादा जानते हैं वो पिछले कुछ समय से टीवी से दूर हैं।लेकिन इसमें कोई शक नहीं है कि सलोनी को गंगूबाई के रुप में आप भूले नहीं होंगे।
छोटी सी सलोनी अब काफी बड़ी हो चुकी हैं।उन्हें अब वो बच्ची सलोनी नहीं रही जो आपके चेहरे के सामने घूम रही हैं। 15 साल की सलोनी अब देखने में काफी खूबसूरत लगती हैं। वो काफी बदल भी गई हैं। अब सलोनी को लेकर खबरें हैं कि वो जल्द टीवी पर कमबैक करने जा रही हैं।
[नच बलिए 8 को आखिर मिल गया होस्ट..दो करण होंगे एक साथ!]
उन्हें टीवी शो 'एमटीवी बिग एफ सीजन-2' के लिए अप्रोच किया गया है।सलोनी शो के पहले एपिसोड में नजर आएंगी। एपिसोड में सलोनी दुल्हन की छोटी बहन का रोल प्ले करेंगी।
रोल को लेकर सलोनी बताती हैं, "मुझे टीवी पर वापस आकर बहुत अच्छा लग रहा है। खासकर इस शो में, क्योंकि टीवी पर मेरी छवि हमेशा से ही एक बच्चे की रही है। लेकिन अब ऑडियंस मुझे अलग रोल में देखेगी और एक्सेप्ट करेगी।"बहरहाल आप भी देखिए सलोनी की तस्वीरें।


Click it and Unblock the Notifications