शिल्पा शिंदे का गंभीर आरोप- हमें टॉचर्र किया जा रहा है, सुनील ग्रोवर के साथ काम नहीं करना
गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान टीवी शो एक बार भी सुनील ग्रोवर ने टीवी पर वापसी की है। लॅाकडाउन के दौरान ये अंदाजा लगाया जा रहा था कि सुनील ग्रोवर फिर से द कपिल शर्मा शो का हिस्सा बन सकते हैं। हालांकि एक नए कॅामेडी शो पर सुपर बॅास बनकर सुनील ग्रोवर ने फैंस को सरप्राइज कर दिया है।
इस टीम में सुनील ग्रोवर के साथ शिल्पा शिंदे भी दिखाई दे रही है। साथ ही हैं कई नामी कलाकारों की लंबी फेहरिस्त। लेकिन शिल्पा शिंदे इस शो के लिए प्रोमो और कुछ एपिसोड की शूटिंग करने के बाद मेकर्स और सुनील ग्रोवर के प्रति अपनी कड़ी नाराजगी जाहिर की है।

शिल्पा शिंदे ने शो के मेकर्स पर बड़ा आरोप लगाया है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा है कि झूठ बोलकर शिल्पा शिंदे से ये शो साइन करवाया गया है। शिल्पा ने ये भी कहा कि डिप्रेशन के बाद सिद्धार्थ सागर शो से वापसी कर रहा है। लेकिन एक दिन काम से उसके आंसू निकल गए। वो बैन के डर से कुछ बोल नहीं पा रहा है।जाहिर सी बात है कि शो के आगाज से पहले शिल्पा शिंदे ने एक बड़ी कंट्रोवर्सी पैदा कर दी है। चलिए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है।


Click it and Unblock the Notifications











