निया-जैस्मिन ने मिलकर लगाया गणपति बप्पा मोरया का नारा, मुंह बनाकर खड़े रहे अली गोनी, चौंके फैंस!

Aly Goni Reaction On Ganesh Visarjan: गणेश चतुर्थी का त्योहार इस समय पूरे महाराष्ट्र समेत देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। महाराष्ट्र में इस त्योहार का अलग ही महत्व है। यहां बड़े एक्साइटमेंट के साथ गणपति बप्पा की प्रतिमा स्थापित की जाती है और फिर पूजा-पाठ के बाद विसर्जन किया जाता है।
मुंबई में सितारों का जमावड़ा
मुंबई में भी इस मौके पर सेलिब्रिटीज ने खास अंदाज में गणपति बप्पा का स्वागत किया। हाल ही में अंकिता लोखंडे के घर पर गणेश विसर्जन हुआ इस इवेंट में टीवी इंडस्ट्री के कई सितारे पहुंचे जिनमें निया शर्मा, जैस्मिन भसीन, अली गोनी, समरथ जुरेल, भारती सिंह, कृष्णा अभिषेक, सुदेश लेहरी और कश्मीरा शाह शामिल रहे।
वायरल हुआ जैस्मिन और अली का वीडियो
गणेश विसर्जन से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में जैस्मिन भसीन और निया शर्मा मिलकर उत्साह से बप्पा की जयकार लगाते नजर आ रही हैं। जैस्मिन ने अली को भी शामिल होने के लिए कहा और उनके चेहरे पर हाथ रखकर इशारा किया, लेकिन अली ने सीरियस एक्सप्रेशन बनाए रखा और चुप खड़े रहे।
सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं
इस क्लिप को देखने के बाद यूजर्स ने अलग-अलग राय दी। कुछ लोगों ने कहा- 'अगर इतना अनकंफर्टेबल था तो आया क्यों?' वहीं कुछ ने लिखा, 'जब बोलना नहीं था तो आना नहीं था?' लेकिन कई लोग अली के सपोर्ट में भी आए और कहा कि वह कभी भी अपनी आस्था या धार्मिक परंपराएं जैस्मिन पर थोपते नहीं हैं।
अली गोनी ने शेयर कीं सेलिब्रेशन की झलकियां
वहीं दूसरी ओर अली गोनी ने खुद भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर गणेश चतुर्थी की तस्वीरें और वीडियोज साझा किए। उन्होंने अपने टीवी इंडस्ट्री के दोस्तों के साथ पोज दिए और कैप्शन लिखा- 'Family'। एक क्लिप में अली को बाकी सितारों के साथ थिरकते हुए भी देखा गया।


Click it and Unblock the Notifications











