Ganesh Chaturthi 2023: राहुल वैद्य और शरद मल्होत्रा धूमधाम के साथ अपने घर लाए बप्पा, जश्न की तैयारियां शुरु

Ganesh Chaturthi 2023: गणेश उत्सव की तैयारियां हर तरफ शुरु हो गई हैं, हर कोई जश्न में शामिल होने को तैयार है। आम इंसान से लेकर मनोरंजन जगत के सितारें तक सभी अपने अपने घर पर बप्पा लेकर आ रहे हैं। इसी बीच बीती रात के वीडियो सामने आए हैं जिसमें देखा जा सकता है कि टीवी कलाकार राहुल वैद्य (Rahul Vaidya)और शरद मल्होत्रा (Sharad Malhotra) अपने अपने घर पर घूमधाम के साथ गणेश जी (Ganesh Chaturthi) को लेकर आए हैं।
राहुल वैद्य ने किया बप्पा का स्वागत-
इस साल का गणेश उत्सव सिंगर और कलाकार राहुल वैद्य के लिए काफी खास है क्योंकि सूत्रों की मानें तो राहुल की पत्नी दिशा परमार इसी बीच बच्चे को जन्म दे सकती हैं। ऐसे में राहुल वैद्य के परिवार के लिए ये काफी खुशी का मौका है।
इसी बीच राहुल वैद्य का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि राहुल पूरे धूम-धाम के साथ अपने घर गणेश जी ले जा रहे हैं। राहुल के बप्पा के स्वागत के लिए एक अलग ही खुशी झलक रही हैं और इस दौरान वह अपने फैंस से बात-चीत कर रहे हैं।
शरद मल्होत्रा ने भी की गणेश उत्सव की तैयारियां-
सोशल मीडिया पर बीती रात का दूसरा वीडियो जो सामने आया है उसमें देखा जा सकता है कि टीवी के मशहूर कलाकार शरद मल्होत्रा भी पूरी रिति-रिवाज के साथ खुशी से अपने घर प्यारे से गणेश जी ले रहे हैं।
वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिनेता बप्पा का स्वागत करने के लिए कितने खुश हैं और अकेले ही बप्पा को लेने आए हैं। इस बीच पैपराजी ने शरद को घेरे लिया परंतु शरद बहुत ही आराम के साथ अपनी कार में बप्पा को लेकर चले गए।
मनोरंजन जगत में गणेश चतुर्थी का जश्न
बैसे तो देश भर में गणेश चतुर्थी का जश्न पूरे में होता है, हर तरफ एक अलग ही माहौल देखने को मिलता है। परंतु मनोरंजन जगत में और मुंबई में गणेश उत्सव पर एक अलग ही माहौल होता है। हर तरफ खुशियां ही खुशियां होती है। लगभग सभी कलाकार अपने अपने घर बप्पा का स्वागत पूरे धूमधाम के साथ करते हैं और पूजा अर्चना करते हैं। सोशल मीडिया पर इसके कई सारे वीडियो और फोटोज फैंस के लिए सेलेब्स शेयर भी करते रहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











