Gandi Baat एक्ट्रेस Mahima Gupta ने वेलेंटाइन डे पर रचा ली शादी? सिंदूर और मंगलसूत्र देख बोले लोग..

14 फरवरी के मौके पर कई ऐसे सितारे हैं जिनकी तस्वीरें सीधे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं हैं। सभी ने अपने अपने तरह से वेलेंटाइन डे सेलिब्रेट किया है और इस वक्त छाई हुई हैं। लेकिन इस वक्त एक और अभिनेत्री की तस्वीर वायरल हो रही है जोकि गंदी बात सीरीज में नजर आईं थीं। हम बात कर रहे हैं अभिनेत्री महिमा गुप्ता की जो कि सिंदूर और साड़ी में नजर आ रही हैं। उनको लेकर चर्चा है कि उन्होने शादी कर ली है?
दरअसल उन्होने जिस तरह की तस्वीर साझा की है इससे लग रहा है कि वो शादी कर चुकी हैं और मांग में सिंदूर लगा हुआ है और मंगलसूत्र भी पहना हुआ है। लेकिन आप ये सोच रहे हैं कि महिमा गुप्ता ने शादी कर ली है तो ये गलत है।
क्या है सच्चाई?
दरअसल महिमा गुप्ता ने ना ही शादी की है और ना ही ऐसी किसी बात को लेकर चर्चा है। बता दें कि महिमा का ये लुक लगातार वायरल हो रहा है और ये किसी फिल्म को लेकर है। जी हां, एक फिल्म की शूटिंग के दौरान उनको इस तरह के लुक के साथ नजर आना है।
महिमा ने इन तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा है, ''एक चुटकी सिंदूर की कीमत तुम क्या जानो रमेश बाबू।'' जैसे ही ये तस्वीरें सामने आईं उनको लेकर लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं और सवाल पूछ रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा है, ''अगर वो सिंदूर तुमको लगाना होता तो कीमत कुछ वी हो कोई बात नहीं।'' जबकि एक ने लिखा, ''यह आउटफिट गर्मियों के लिए बेस्ट में से एक है। तुम बहुत हॉट लग रही हो।'' हालांकि उन्होने किसी भी यूजर के सवाल का जवाब नहीं दिया है।


Click it and Unblock the Notifications











