गंदी बात एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ ने बनाए 87 पॉर्न वीडियो, मुंबई में हुई गिरफ्तार

ऑल्ट बालाजी की एडल्ट सीरीज़ गंदी बात से मशहूर हुईं एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ को मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच की प्रॉपर्टी सेल ने गिरफ्तार कर लिया है। गहना पर पॉर्न वीडियो बनाने और उन्हें अपनी वेबसाइट पर अपलोड करने का आरोप है। रविवार को गहना की कोर्ट में पेशी है। गहना अब तक 87 पॉर्न वीडियो बना चुकी हैं।

वहीं खबर है कि वो और लोगों पर भी इस वीडियो का हिस्सा बनने का दबाव डालती थीं। तीन लोगों ने जब गहना के खिलाफ दबाव डालने की शिकायत की तो उन्हें अरेस्ट कर लिया गया।

gandi-baat-actress-gehna-vashishth-arrested-for-uploading-87-porn-videos-on-her-website

एक सीनियर अधिकारी ने एक पोर्टल से बातचीत में बताया कि गहना वशिष्ठ 87 पॉर्न वीडियो बनाकर अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर चुकी हैं। इन्हें देखने के लिए पैसे देने पड़ते हैं और Subscription Charge 2000 रूपये है।

गहना वशिष्ठ 32 साल की हैं और उनका नाम वंदना तिवारी है। उन्होंने भोपाल से रोबोटिक साइंस में इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। पिता चाहते थे कि वो इंजीनियर बनें और मां चाहती थीं कि वो डॉक्टर बनें। इसलिए गहना ने मॉडल बनने की ठान ली और तब से विवादों से उनका नाता जुड़ गया।

यूं मिली पहचान

यूं मिली पहचान

गहना वशिष्ठ का नाम चर्चा में तब आया जब 2012 में उन्होंने एक ट्वीट किया कि वो पेड सेक्स के लिए तैयार हैं। इसके बाद गहना ने इस ट्वीट में शाहरूख खान को भी टैग किया। गहना को इस ट्वीट के कारण ट्विटर से बैन कर दिया गया।

Prostitution हो लीगल

Prostitution हो लीगल

गहना उन लोगों में से हैं जिन्होंने भारत में वेश्यावृत्ति को एक प्रोफेशन की तरह मान्यता पाने के लिए लड़ाई की है। उनका कहना है कि भारत में वेश्यावृत्ति गैर कानूनी नहीं होना चाहिए।

कंट्रोवर्सी में घिरी

कंट्रोवर्सी में घिरी

गहना वशिष्ठ अकसर ही अपनी किसी ना किसी बात के लिए कंट्रोवर्सी में घिर ही जाती हैं। जैसे कि तिरंगा में किया गया उनका ये फोटोशूट उनके लिए काफी बवाल बन गया था।

टीवी पर भी कर चुकी है काम

टीवी पर भी कर चुकी है काम

गहना वशिष्ठ स्टार प्लस के सीरियल बहनें में दिखाई दे चुकी हैं। इस सीरियल में वो एक मां की भूमिका में दिखाई दी थीं। इसके अलावा वो एमटीवी के शो ट्रू लाइफ में वीजे के तौर पर दिखाई दी थीं।

सेट पर हुआ था हार्ट अटैक

सेट पर हुआ था हार्ट अटैक

32 साल की गहना वशिष्ठ को हाल ही में सेट पर ही हार्ट अटैक हो गया था जिसके बाद आनन फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

फिल्मों से एप तक

फिल्मों से एप तक

गहना ने अपनी शुरूआत फिल्मी दुनिया नाम की एक हिंदी फिल्म से की थी। आजकल वो डिजिटल कंटेंट का नामी चेहरा हैं। उन्हें पहचान मिली थी एकता कपूर के ऑल्ट बालाजी की सीरीज़ गंदी बात के साथ।

तेलुगू फिल्मों का चेहरा

तेलुगू फिल्मों का चेहरा

गहना वशिष्ठ को जब हिंदी फिल्मों में पहचान नहीं मिली तो उन्होंने तेलुगू फिल्मों की ओर रूख किया। अब गहना, तेलुगू फिल्मों का एक जाना माना चेहरा हैं। उन्होंने वहां कई फिल्में और आईटम डांस किए हैं।

सविता बार्बी 3d

सविता बार्बी 3d

गहना वशिष्ठ आज कल सविता बार्बी 3d नाम की एक फिल्म में काम कर रही हैं। इस फिल्म में उन्होंने एक्ट्रेस शांति डायनामाईट को रिप्लेस किया है।

मॉडलिंग की दुनिया में कदम

मॉडलिंग की दुनिया में कदम

एक ऑनलाइन कॉन्टेस्ट में मिस एशिया बिकीनी का खिताब जीतने के बाद गहना ने मॉडलिंग शुरू कर दी। उनके एक फोटोशूट की वजह से तो उनके साथ मारपीट तक हो चुकी है।

छत्तीसगढ़ की गहना

छत्तीसगढ़ की गहना

गहना वशिष्ठ छत्तीसगढ़ के एक शहर से ताल्लुक रखती हैं और उनकी पढ़ाई भोपाल में हुई है। उनके पिता एक एजुकेशन ऑफिसर हैं और मां हाउसवाइफ। गहना बचपन में एक आर्मी ऑफिसर बनना चाहती थीं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X