Hahaha...देखो तो..मौनी रॉय अमित टंडन का फनी फेस!
बड़े होने के बाद बच्चों जैसी हरकतें करना कितना फनी और मज़ेदार होता है ना। ऐसा कभी-कभी कर भी लेना चाहिए। इससे भागदौड़ और स्ट्रैस भरी लाइफ में काफी आपको थोड़ा सुकून मिल सकता है। ऐसा ही इस बार कुछ किया टेलीविज़न के बेस्ट फ्रेंड्स मौनी रॉय और अमित टंडन ने।

जी हां...अमित टंडन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट की है जिसमें दोनों टंग ट्विस्टर खेलते दिखाई दे रहे हैं। कच्चा पापड़ पक्का पापड़ टंग ट्विस्टर को आप सभी ने आज़माया होगा। इस बार मौनी और अमित इस टंग ट्विस्टर के साथ फन करते दिखाई दिए। और साथ ही इस दोनों का फनी फेस...हंसी नहीं रुकेगी आपकी भी।
[एक महीना हुआ नहीं, लीड एक्ट्रेस ने ही छोड़ा शो!]
आपको बता दें कि मौनी रॉय ने पिछले दिनों काफी सफलता प्राप्त की है। नागिन सीरियल में शिवन्या का किरदार निभाने वालीं मौनी को लोगों ने काफी पसंद किया है। टीवी पर नागिन' धारावाहिक ने खूब धूम मचाई है। अदा खान के साथ मौनी रॉय भी 'नागिन' बन दर्शकों को लुभाया। निजी जीवन में मौनी रॉय बेहद स्टाइलिश हैं। इंस्टाग्राम पर फोटो वो अपलोड करती रहती हैं।
बता दें कि मौनी जल्द ही आपको नागिन के सीज़न 2 में नज़र आने वाली हैं, जो अक्टूबर ऑन एयर होगा। वहीं नागिन का सीज़न 1 सुरपरहिट हुआ था। नागिन सीज़न 1 तो टॉप टीआरपी लिस्ट में था।
नागिन-2 में भी मॉनी मुख्य किरदार निभाती नजर आएंगी। इससे पहले हमने मॉनी रॉय को क्योंकि सास भी कभी बहु थी, कस्तूरी, देवों के देव- महादेव में देखा है। बता दें कि इनकी फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है। सोशल मीडिया पर भी मॉनी काफी एक्टिव रहती हैं।
Kacha paapad pakka paapad blah blah blah! @imouniroy
A video posted by Amit Tandon (@amit_tandon0411) on


Click it and Unblock the Notifications












