..................... Fun On Comedy Nights With Kapil Turns Nightmare for Shoaib Akhtar! - Hindi Filmibeat

Opps..कपिल के साथ ठहाके मारना, शोएब अख्तर को पड़ा मंहगा!

[टेलीविजन] कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में गेस्ट के तौर पर आए पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब अख्तर के लिए शो पर ठहाके लगाना किसी डरावने सपने जैसा बन गया। जी हां, शोए्ब शो पर काफी जिंदादिल दिखे और उन्होंने जमकर जोक्स शेयर किए। लेकिन शोएब की काफी बातें पाक में बैठे लोगों को पसंद नहीं आई और शोएब को चारों ओर से विरोध का सामना करना पड़ रहा है।

shoaib akhtar

कपिल शर्मा का यह कॉमेडी शो भारत सहित पाकिस्तान में भी काफी पॉपुलर है। लिहाजा, शोएब अख्तर को फिल्माया गया शो का ताजा एपिसोड जब टेलीविजन पर दिखाया गया तो सब हतप्रभ रह गए। शो में क्रिकेटर शोएब अख्तर और हरभजन सिंह गेस्ट के तौर पर आए थे। लिहाजा, जाहिर है जब दो मुल्क के महान गेंदबाज एक जगह मौजूद हों, तो बातें भी उससे जुड़ी ही होंगी। लेकिन शो में लाइमलाइट रहे शोएब अख्तर।

शोएब ने पाकिस्तानी क्रिकेटरों से जुड़ी कई मजेदार बातें शेयर कीं। चाहे वह मैदान की बातें हो या ड्रेसिंग रूम की। इतना ही नहीं, शोएब ने सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ के शान में भी काफी बातें कहीं। बहरहाल, लोगों को इन्हीं मजेदार बातों और जोक्स में कुछ बातें चुभ गईं। एक जगह शोएब ने पाक क्रिकेटरों की उम्र और उनकी इंग्लिश का मजाक उड़ाया। शोएब ने कहा था कि ''अगर मिसबाह, यूनिस और अफरीदी की उम्र जोड़ दी जाए तो टीम की उम्र 150 साल यूं ही हो जाएगी।''

शोएब के जोक्स पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड काफी खफा है। उन्होंने बयान दिया है कि यह काफी अफसोसजनक है कि देश के पूर्व खिलाड़ी इस तरह दूसरे देश में जाकर क्रिकेट और क्रिकेट बोर्ड का मजाक उड़ा रहे हैं।

इस शो के बाद शोएब को काफी विरोधों और नकारात्मक बयानों का सामना करना पड़ा। पाकिस्तान के लोगों के अनुसार, शोएब ने इंडियन टेलीविजन पर पाकिस्तान की छवि धूमिल करने की कोशिश की है। वहीं, सरफराज नवाज ने कहा कि, पता नहीं शोएब ने ऐसा क्यों किया। क्योंकि मुझे पता है उसे पाकिस्तान के बहुत प्यार है और सच्चा देशप्रेमी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X