आग लगाने को तैयार नागिन....रिलीज हुआ आइटम सांग
टेलीविजन एक्ट्रेस मौनी रॉय का पहला बॉलीवुड आइटम नंबर "नचना आउंदा नहीं" का ओरिजनल वर्जन रिलीज किया जा चुका है। जिसमे वह हमेशा की तरह काफी हॉट नजर आ रही हैं।
इन दिनों टेलीविजन एक्ट्रेस मौनी रॉय अपने बॉलीवुड आइटम नंबर "नचना आउंदा नहीं"को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहीं हैं। बता दें, "नचना आउंदा नहीं" का ओरिजनल वर्जन रिलीज किया जा चुका है, जिसमे मौनी रॉय काफी हॉट एंड ग्लैमरस नजर आ रही हैं।

इस गाने में काले रंग के क्रॉप टॉप और शिमरी ब्लैक लह्गें में नजर आ रहीं हैं। बता दें यह मौनी का पहला बॉलीवुड डेब्यू आइटम सांग हैं। इस आइटम गीत में उनके साथ फिल्म की एक्ट्रेस नेहा शर्मा और सिंगर नेहा कक्कड़ भी पिंक
ड्रेस में नजर आ रही हैं।
गौरतलब है कि, कल ही मौनी रॉय के यही गाना ऑनलाइन लीक हो गया था। इस लीक वीडियो में मौनी काफी असहज भी दिखाई दे रहीं हैं। लेकिन उनके साथ के बाकि डांसर्स काफी सहज दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में सिर्फ मौनी ही
बल्कि इस डांस के कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा भी नजर आ रहें हैं।
बता दें, फिल्म के निर्माता फेमस पंजाबी सॉन्ग 'नांच अउंदा नाहीं' को सिंगर हार्डी संधु, नेहा कक्कड़ और रफ्तार के साथ फिर से नए तरीके से तैयार किया है।
फिल्म 'तुम बिन 2' एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। जिसका निर्देशन अनुभव सिन्हा ने किया हैं। फिल्म का निर्माण भूषण कुमार ने किया है। फिल्म 18 नवंबर को रिलीज होगी।
फ़िलहाल, मौनी इन दिनों एकता कपूर के शो नागिन के दूसरे भाग यानी नागिन 2 में डबल रोल में नजर आ रहीं हैं। इस शो में मौनी एक पचास साल की औरत और 25 साल की लड़की की भूमिका अदा कर रहीं हैं। इस शो की टीआरपी ने टीवी की दुनिया में रिकॉर्ड के झंडे गाड़ दिए हैं।


Click it and Unblock the Notifications













