Fukrey Boys Live- टीवी पर लौटे फुकरे बॉयज लेकिन इस बार अलग होगा धमाका- देखिए
फिल्म फुकरे तो आपको याद होगी जिसने आते ही धमाका कर दिया था और वरुण शर्मा का किरदार चूचा आज भी लोगों को रटा हुआ है। फिल्म में उनके अलावा पुलकित सम्राट, अली जफर, ऋषा चड्ढा और मंजोत सिंह नजर आए थे। अब ये फिल्म एक बार फिर से धमाका करने के लिए आ रही है लेकिन इस बार ये बड़े पर्दे पर नहीं बल्कि बच्चों के लिए छोटे पर्दे पर आएगी। हम बात कर रहे हैं फुकरे बॉयज एनीमेशन की जिसको लॉंच करने के लिए आज पुलकिल सम्राट, वरुण शर्मा और मंजोत सिंह साथ नजर आए।

बता दें कि ये एनीमेशन एपिसोड डिस्कवरी किड्स पर हर सोमवार से रविवार आएगा। गौरतलब है कि इसके कुल 150 एपिसोड प्रसारित किए जाएंगे जिसकी शुरुआत 12 अक्टूबर से हो रही है। जानिए ल़ॉच इवेंट पर क्या बोली फुकरे की स्टारकास्ट...
राइटिंग है कमाल की
पुलकित सम्राट ने कहा कि इस सीरीज की राइटिंग काफी ज्यादा कमाल की है तो वहीं तीनों स्टार्स इस बात को लेकर भी काफी ज्यादा खुश हैं कि फुकरे फिर से वापसी कर रही है।
रितेश सिधवानी
रितेश सिधवानी ने कहा कि अगले साल फिल्म फुकरे का पार्ट 3 आएगा और वो फुकरे को काफी समय से टीवी पर लाना चाहते थे। फाइनली 12 अक्टूबर को लेकर आ रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications













