Longest running TV shows : ये रिश्ता...से लेकर सीआईडी तक, सबसे लंबी चलने वाली सीरियल्स की है लंबी लिस्ट

longest running tv shows

हाल ही में टीवी सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' ने 800 एपिसोड पूरे कर लिये हैं। शो के कास्ट ने सेट पर केक काटकर इस बात का जश्न मनाया। हिंदी सीरियल इंडस्ट्री की कई ऐसी शो हैं जो लंबे समय तक दर्शकों का मनोरंजन करती रही हैं। लेकिन क्या आपको पता है भारतीय टीवी इंडस्ट्री में किस शो के पास सबसे लंबा चलने का खिताब मौजूद है। यह खिताब लोकप्रिय टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के पास है। लंबे समय तक चलने वाले शो की लिस्ट में 'सीआईडी' से लेकर 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' तक शामिल है।

ये रिश्ता क्या कहलाता है :

ये रिश्ता क्या कहलाता है :

सबसे लंबा चलने वाले सीरियल्स की लिस्ट में 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' नंबर वन स्थान पर है। इस सीरियल के अब तक 3300 से ज्यादा एपिसोड आ चुके हैं। पिछले 13 सालों से यह सीरियल लगातार चल रहा है। इस सीरियल की शुरुआत 12 जनवरी, 2009 को हुई थी। अभी सीरियल में तीसरी पीढ़ी दिखायी जा रही है। इससे पहले शो में हिना खान, शिवांगी जोशी मुख्य किरदार निभा चुकी हैं।

तारक मेहता का उल्टा चश्मा :

तारक मेहता का उल्टा चश्मा :

28 जुलाई, 2008 से 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' लगातार प्रसारित हो रहा है। यह हिंदी टीवी इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर शो में से है। इसमें दिलीप जोशी, दिशा वकानी ने काम किया है। अब तक इस शो के 3000 से ज्यादा एपिसोड प्रसारित हो चुके हैं।

बालिका वधू :

बालिका वधू :

बाल विवाह जैसी बुराई पर चोट करता हुआ यह शो 21 जुलाई, 2008 को शुरू हुआ था। 'बालिका वधू' का आखिरी एपिसोड 31 जुलाई, 2016 को प्रसारित हुआ था। इस शो के 2245 एपिसोड प्रसारित हुए थे। इसमें अविका गौर, प्रत्युषा बनर्जी और सिद्धार्थ शुक्ला ने काम किया था।

साथ निभाना साथिया :

साथ निभाना साथिया :

3 मई 2010 से 23 जुलाई, 2017 तक चलने वाला सीरियल 'साथ निभाना साथिया' काफी लोकप्रिय हुआ था। इस सीरियल के कुल 2184 एपिसोड प्रसारित हुए थे। इस शो का दूसरा सीजन भी आया लेकिन वह पहले सीजन की तरह लोकप्रिय नहीं हो सका।

ससुराल सिमर का :

ससुराल सिमर का :

यह सीरियल 25 अप्रैल, 2011 को शुरू हुआ था और आखिरी बार 2 मार्च, 2018 को प्रसारित हुआ था। सीरियल 'ससुराल सिमर का' में दीपिका कक्कड़ और अविका गौर ने दो बहनों का लीड रोल निभाया था। इस शो के कुल 2054 एपिसोड प्रसारित हुए थे।

क्योंकि सास भी कभी बहू थी :

क्योंकि सास भी कभी बहू थी :

देश में टीवी सीरियल्स की दुनिया में धूम मचाने वाले शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' का पहला एपिसोड 3 जुलाई 2000 को आया था। इसका आखिरी एपिसोड 6 नवंबर 2008 को प्रसारित हुआ था। 7 सालों के दौरान इस शो के कुल 1833 एपिसोड प्रसारित हुए थे।

सीआईडी :

सीआईडी :

यह सीरियल 21 जनवरी, 1998 से शुरू हुआ था और आखिरी बार 27 अक्टूबर, 2018 को प्रसारित हुआ था। इस दौरान इसके कुल 1547 एपिसोड प्रसारित हुए थे। यह शो आज भी काफी लोकप्रिय माना जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मेकर्स इसका सेकंड सीजन लाने की भी प्लानिंग कर रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X