Independence Day Special: टीवी के ये 7 शो नहीं देखा तो फिर आपने क्या देखा !
हम हर साल स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं। स्कूल से लेकर आॅफिस तक भारत की आजादी की ये अहम तारीख आज के समय में दो मायने में बेहद खास है। खासकर आजादी। किसी को स्कूल या आॅफिस से आजादी।किसी को आॅटो या फिर ट्रेन की तलाश से आजादी मिलती है। इस दिन भारत एक दिन का अवकाश मनाता है।
बचपन से ही स्वतंत्रता दिवस हमारे लिए खास होता है। स्कूल में थे तो झंडा वंदन के लिए पहुंच जाते थे। रास्ते से लेकर घर के टीवी स्क्रीन तक हर तरफ केवल मनोज कुमार की देशभक्ति फिल्मों के गीत सुनाई देते थे।
पूरा माहौल ही जैसे तिरंगे के तीन रंग में नहाया हुआ लगता था। लेकिन इन सबके बीच हम आज भी उन सभी मुद्दों को नजरअंदाज कर देते हैं जो कि हमारे घर के पड़ोस में हो रहे हैं।

फिर चाहे वह महिला आजादी हो या फिर किसी सैनिक के शहादत की ऐसी कहानी जो फेसबुक पर केवल तीन या चार लाइक में ही अपना दम तोड़ देती हो।
बहरहाल,इस मामले में समाज का आईना बनने का काम अक्सर टीवी ने किया है। टीवी पर टेलीकास्ट होने वाले ऐसे कई शो हैं जो कि टीआरपी के रेटिंग में भले ही पीछे हो जाते हैं।
लेकिन समाज की दृष्टिकोण से ये शो आज भी हमारे अंदर सोचने की कुछ कर गुजरने की सोच पैदा करते हैं। इस बार स्वतंत्रता दिवस पर अगर आपके पास मौका हो तो इन टीवी शो पर जरूर अपनी नजर डालिए। और सोच बदलिए।


Click it and Unblock the Notifications
