..................... फ़ॉर मोर शॉट्स प्लीज के दूसरे सीजन को इंटरनेशनल लोकेशन पर किया गया है शूट! four more shots please shooting at international level - Hindi Filmibeat

फ़ॉर मोर शॉट्स प्लीज के दूसरे सीजन को इंटरनेशनल लोकेशन पर किया गया है शूट!

By Staff

अमेज़ॉन ओरिजनल की सीरीज़ "फ़ॉर मोर शॉट्स प्लीज!" के पहले सीज़न की अभूतपूर्व सफलता और पिछले सीज़न के दिलचस्प अंत के बाद, दूसरे सीज़न में चार ऐसी महिलाओं से रुबरु करवाया जाएगा जो मुम्बई जैसे शहर में दोस्ती बनाये रखने की खोज करती है।

एक तरफ़ जहाँ शो के पहले सीज़न की शूटिंग मुंबई और गोवा में की गई थी, वही नए सीज़न का स्तर बढ़ाते हुए निर्माताओं ने भारत और विदेशों के खूबसूरत स्थानों पर इसकी शूटिंग को अंजाम दिया है। नए सीज़न की स्क्रिप्ट को ध्यान में रखते हुए, निर्माताओं ने इस सीरीज़ को उदयपुर और इस्तांबुल में फिल्माने का निर्णय लिया था।

four more shots please

सीरीज़ के पहले सीजन को दर्शकों द्वारा बेहद पसंद किया गया था जिसके बाद से सभी दूसरे सीजन का इंतज़ार कर रहे है। सीरीज़ का ट्रेलर ट्रेलर 31 मार्च 2020 में लॉन्च किया जाएगा।

इस बहुप्रशंसित सीरीज़ का दूसरा सीजन 17 अप्रैल 2020 से 200 देशों और क्षेत्रों में हिंदू, तेलुगु और तमिल सहित कई भारतीय भाषाओं में अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगा।

आज की महिलाओं द्वारा सामना की जाने वाली हल्की-फुल्की और जटिल दोनों समस्याओं को पेश करते हुए, फ़ॉर मोर शॉट्स प्लीज! में सयानी गुप्ता, कीर्ति कुल्हारी, बानी जे और मानवी गगरू, के साथ प्रतीक बब्बर, लिसा रे, मिलिंद सोमन, नील भूपलम्, सिमोन सिंह और अमृता पुरी विशेष भूमिका निभा रहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X