फोर मोर शॉट्स प्लीज़ - देखिए इस वेबसीरीज़ का शानदार ट्रेलर, लॉकडाउन का एक और सहारा
फोर मोर शॉट्स प्लीज के दूसरे सीज़न का ट्रेलर आखिरकार रिलीज़ हो गया है। इस बार, पागलपन और मस्ती की शुरुआत इस्तांबुल से होगी और हर किरदार एक नए अवतार में नज़र आएगा। कहानी में दो नए किरदारों को भी शामिल किया गया है और निस्संदेह, यह सीज़न पहले से कहीं अधिक रोमांचक होने वाला है।
शो की सभी मुख्य कास्ट ने अपना उत्साह सोशल मीडिया पर साझा किया। अपने पहले सीज़न की सफलता के बाद, ट्रेलर में यह भी बताया गया है कि ये महिलाएं एक-दूसरे के सुख-दुःख में फिर से साथ देने के लिए तैयार हैं।

बहुप्रतीक्षित सीरीज़ का ट्रेलर आखिरकार रिलीज़ हो गया है और इसमें नज़र आ रही नई झलकियों को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है, वही शो की एडवेंचरस राइड ने इसे अधिक रोमांचक बना दिया है।
एक ऐसा बंधन जो पहले से कहीं अधिक मजबूत है और दुनिया में कोई भी चीज़ उन्हें अलग नहीं कर सकती है। 17 अप्रैल 2020 से अमेज़ॅन प्राइम वीडियो पर यह मनोरंजक सीरीज़ देखने के लिए तैयार हो जाइए!
यहां देखिए इस सीरीज़ का ट्रेलर -
View this post on InstagramA post shared by amazon prime video IN (@primevideoin) on


Click it and Unblock the Notifications











