फोर मोर शॉट्स प्लीज़!- 2020 में सुपरहिट सीजन 2 के बाद, तीसरे सीज़न को मिली हरी झंडी- DETAILS

चार दोस्तों की कहानी 'फोर मोर शोट्स प्लीज!' का दूसरा सीजन 17 अप्रैल को स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध किया गया था। सीजन को दर्शकों से काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली। अमेज़न ओरिजिनल के सीरीज़ 'फोर मोर शॉट्स प्लीज़!' का दूसरा सीज़न 2020 में अमेज़ॅन प्राइम वीडियो पर भारत का सबसे अधिक देखा जाने वाला शो बन चुका है। इस सीरिज को मिले प्यार को देखते हुए अमेज़न प्राइम वीडियो ने आज तीसरे सीज़न की घोषणा कर दी है।

अमेज़न ओरिजनल की प्रमुख अपर्णा पुरोहित ने कहा, "फोर मोर शॉट्स प्लीज़!" को मिली प्रतिक्रिया शानदार रही है। यह अभी से इस साल भारत से सबसे अधिक देखा जाने वाला शो बन गया है।"

Four More Shots Please

उन्होंने बताया, "पहला सीजन 2019 में भारत से टॉप 3 सबसे ज्यादा देखे जाने वाली अमेज़ॅन ओरिजनल सीरिज में से एक थी और दूसरे सीजन ने एक अन्य बेंचमार्क स्थापित कर दिया है। हम प्रीतीश नंदी कम्युनिकेशंस के साथ जुड़कर रोमांचित महसूस कर रहे हैं। अब अगले सीजन की प्रतीक्षा है।"

प्रीतिश नंदी कम्युनिकेशंस लिमिटेड के अध्यक्ष प्रीतीश नंदी ने कहा, "नए सीज़न में, इन लड़कियों को अधिक चुनौतियों और रूढ़िवादी सोच का सामना करना पड़ेगा, लेकिन उनकी दोस्ती उनकी प्रेरणा शक्ति होगी। पहले दो सीजन को बहुत प्यार मिला है, लिहाजा, अमेज़न प्राइम वीडियो के साथ हम अपने दर्शकों के लिए तीसरा सीज़न पेश करने के लिए खुश हैं। तीसरे सीज़न की शुरुआत दूसरे सीज़न के आखिरी सीन से होगा जिसमें इन चार लड़कियों के सफ़र को आगे बढ़ाया जाएगा जहां वे अपनी दोस्ती के जुनून और सुंदरता के साथ अपने करियर, रिश्तों और प्यार में आगे बढ़ेंगी।"

पहले और दूसरे सीज़न की लेखिका देविका भगत अब तीसरे सीज़न के लिए तैयार हैं। श्रद्धेय अभिनेत्री, लेखिका और निर्देशक तनिष्ठा चटर्जी नए सीजन के सभी एपिसोड़ का निर्देशन करेंगी, जबकि डायलॉग इशिता मोइत्रा द्वारा ही लिखित होंगे। शो के मुख्य किरदारों में सयानी गुप्ता, कीर्ति कुल्हारी, बानी जे, मानवी गगरू, लिसा रे, प्रतीक बब्बर, मिलिंद सोमण शामिल हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X