'कट नहीं बोलते तो दुर्योधन को पेल देता...', जब द्रौपदी चीरहरण सीन में फूट-फूटकर रोए थे 'महाभारत' के भीम!
Saurav Gurjar Shares Shooting Experience Of Mahabharat: WWE रेसलर रह चुके टीवी के मशहूर अभिनेता सौरव गुर्जर ने साल 2013 में रिलीज हुई महाभारत में भीम का किरदार निभा कर लोकप्रियता हासिल की थी। इस किरदार को उन्होंने काफी बखूबी निभाया था।

एक पॉडकास्ट के दौरान सौरव ने महाभारत शो की शूटिंग को लेकर बात की और कुछ किस्सों को भी याद किया। उन्होंने शो के मोस्ट चैलेंजिंग द्रौपदी चीरहरण सीन पर भी बात की थी। उन्होंने बताया कि वह इस सीन के दौरान काफी इमोशनल हो जाते हैं।
करैक्टर में पूरी तरह घुस चुके थे सौरव गुर्जर
सौरव गुर्जर ने इस पर बात करते हुए कहा कि "उस सीन में अगर कट बोल देते तो मैं दुर्योधन को वहीं पर पेल देता। हम सभी एक्टर्स अपने कैरेक्टर में पूरी तरीके से घुस गए थे। करैक्टर हमारे अंदर पूरी तरीके से घुस चुका था और आप इतने लोगों के सामने उसका अपमान कर रहे हो। यह किसी भी तरीके से स्वीकार ही नहीं किया जा सकता है।"
सौरव गुर्जर ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि "ऐसा होना भी नहीं चाहिए और कैमरे पर हम पांचों भाई सच में रो रहे थे। उस सेन पर बात करते हुए अभी भी मेरे रोंगटे खड़े हो जाते हैं। द्रोपदी की जो चीख थी, मुझे ऐसा लग रहा था कि अब चाहे दुनिया की कोई भी ताकत आ जाए उस सीन में मैं अभी जाकर दुशासन को या जिसने भी यह किया है उसे खत्म कर दूंगा।"
दुशासन को खत्म करना चाहते थे एक्टर
एक्टर ने इस पर आगे बात करते हुए बताया कि, "मैं अपनी फीलिंग को शब्दों में बात भी नहीं सकता हूं। मुझे ऐसा लग रहा था रात को सो रहा हूं और इसी बिल्डिंग में दुशासन है। उसी को खत्म कर दूं। मैं उस कैरेक्टर को खत्म करना चाहता था।"
सौरव गुर्जर ने द्रोपदी का किरदार निभाने वाली पूजा की जमकर तारीफ की थी और यह भी कहा था कि वह और कृष्ण बने सौरभ राज जैन किसी भी तरीके की कोई गलती नहीं करते थे। यह भी बताया कि एक एपिसोड के सीन में उन्होंने एक शॉट में डेढ़ घंटे के अंदर 450 किलो बूंदी के लड्डू खा लिए थे। बाद में उनकी हालत बहुत खराब भी हो गई थी।


Click it and Unblock the Notifications