ये हसीना अपने बोल्ड आउटफिट से लोगों को देती थी शॉक, मेड ने एक्ट्रेस को दिया ऐसा धोखा, हुईं चारों खाने चित्त!

Khushi Mukherjee jewellery stolen: अपने रिवीलिंग कपड़ों की वजह से विवादों में रहने वाली एक्स स्प्लिट्सविला कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस खुशी मुखर्जी को बड़ा झटका लगा है। उनके घर से लगभग ₹25 लाख के गहने चोरी हो गए हैं। जिसे लेकर एक्ट्रेस काफी परेशान हैं।
शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस चोरी में उनके घर की मेड शक के घेरे में है और घटना के बाद से फरार है। इस मामले में खुशी मुखर्जी ने बताया- "यह बहुत दुखद है कि जिस पर आप अपने घर में भरोसा करते हैं, वही आपको धोखा दे सकता है। मेरे गहने तो चोरी हुए ही हैं, इसके साथ ही मुझे लगा कि मेरी सिक्योरिटी और भरोसा भी चोरी हो गया।"
खुशी ने कहा कि वह इस घटना से काफी परेशान हैं, लेकिन कानूनी कार्रवाई करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। पुलिस भी जल्द ही फरार मेड को पकड़ने और न्याय दिलाने की कोशिश कर रही है।
खुशी मुखर्जी कौन हैं?
28 साल की खुशी मुखर्जी ने अपने करियर की शुरुआत तमिल फिल्म 'अंजल तुराई' (2013) से की थी। इसके बाद वह तेलुगु फिल्मों जैसे Donga Prema और Heart Attack, और हिंदी फिल्म Shringaar में भी नजर आईं।
लेकिन उन्हें बड़ा नाम टीवी और रियलिटी शो के जरिए मिला। खुशी ने MTV के Splitsvilla 10 और Love School 3 में हिस्सा लिया और अपनी दमदार पर्सनालिटी से सबका ध्यान खींचा।
इसके अलावा, उन्होंने Baalveer Returns में ज्वाला परी और Kahat Hanuman Jai Shree Ram जैसी पौराणिक ड्रामा में भी काम किया। हाल ही में वह रियलिटी शो The Society, जिसे मुनावर फारूकी ने होस्ट किया था, उसमें भी नजर आईं।


Click it and Unblock the Notifications











