बिग बॉस के हिंदुस्तानी भाऊ अरेस्ट, कोरोना में बोर्ड परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर किया प्रोटेस्ट

बिग बॉस फेम विकास फाटक उर्फ हिंदुस्तानी भाऊ एक बार फिर विवादों में है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हिंदुस्तानी भाऊ की गिरफ्तार किया गया है। कोरोना नियमों की धज्जियां उड़ाने के आरोप में हिंदुस्तानी भाऊ को अरेस्ट किया गया है। खबरें हैं कि मुंबई पुलिस ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर रही है।

आरोप है कि हिंदुस्तानी भाऊ ने कोरोना काल में विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। यहां वह 12वी कक्षा के बच्चों कि परीक्षा को रद्द करने के लिए प्रदर्शन कर रहे थे। उनका कहना है कि सरकार को बच्चों की फीस माफ करनी चाहिए। लेकिन कोरोना नियमों की अनदेखी करते हुए पुलिस ने अपनी कार्रवाई की।

Hindustani Bhau

बता दें हिंदुस्तानी भाऊ इससे पहले भी कई बार विवादों में रह चुके हैं। हाल में ही उनका इंस्टाग्राम अकाउंट भी निलंबित कर दिया गया था। हिंदुस्तानी भाऊ ने कथित तौर पर इंस्टाग्राम पर भड़काऊ पोस्ट किया था जिसके बाद इंस्टाग्राम ने ये कार्रवाई की थी।

हिंदुस्तानी भाऊ यूट्यूब पर अपनी वीडियो को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। वह सोशल मीडिया पर अलग अलग विषयों पर वीडियो बनाते हैं और वह संजय दत्त के सबसे बड़े फैन हैं। उनके जैसा लुक और उनके जैसा बोलने का तरीका भी फॉलो करते हैं।

हिंदुस्तानी भाऊ बिग बॉस में भी नजर आ चुके हैं। हालांकि इस शो को जीतने में वह नाकाम रहे थे। लेकिन सुर्खियों में वह अक्सर छाए रहते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X