ना शादी ना अफेयर, किसके लिए करवा चौथ का व्रत रखती हैं Tanya Mittal, नेशनल टीवी पर खोला राज

Tanya Mittal Karwa Chauth- तान्या मित्तल इस वक्त बिग बॉस के घर में हैं और वो महाकुंभ की भगदड़ के बाद चर्चा में आईं थीं। खुद स्प्रिचुअल इंफ्लुएंसर कहने वाली तान्या मित्तल का अंदाज काफी मजेदार है और उनकी रईसी भी मशहूर है।
वो जब अपने पैसों की बातें करती हैं तो लोग हैरान हो जाते हैं। लेकिन अब कुछ ऐसा सामने आया है जो कि तान्या मित्तल को सबसे अलग बनाता है। बता दें कि तान्या की शादी नहीं हुई है और ना ही उनका कोई बॉयफ्रेंड है, इसके बावजूद वो करवा चौथ का व्रत रखती हैं।
इसका खुलासा खुद तान्या ने किया है। तो आखिर सवाल ये है कि वो ऐसा क्यों करती हैं और कौन ऐसा शख्स है जिसके लिए वो लंबी उम्र की कामना करती हैं।
तान्या मित्तल किसके लिए रखती हैं करवा चौथ का व्रत?
तान्या मित्तल इन बात का खुलासा खुद किया है कि वो क्यों करवा चौथ का व्रत रखती हैं। बता दें कि ये बात बिग बॉस के घर में हुई है और तान्या मित्तल ने नेहल और नीलम गिरी से बात करते हुए कहा था कि वो करवा चौथ का व्रत रखती हैं। इसपर नेहल ने हैरानी से पूछा कि आपकी शादी नहीं हुई है तो आप किसके लिए रखती हैं। तान्या मित्तल ने खुलकर कहा, 'शादी के पहले अच्छे पति के लिए किया जाता है।' इस जवाब के बाद लोग हैरान क्योंकि हिंदू धर्म में ऐसी कोई मान्यता नहीं है। अक्सर देखा जाता है कि शादीशुदा महिलाएं अपनी पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं और प्रेमिकाएं अपने प्रेमी के लिए रखती हैं। तान्या मित्तल का ये हैरान कर देने वाला बयान खबरों का हिस्सा है।
तान्या मित्तल ने हाल ही में कहा था कि वो 150 बॉडीगार्ड्स के साथ चलती हैं और उनका घर किसी 5 स्टार होटल से कम नहीं है। हाल ही में वो अपने एक्स को लेकर खबरों में आईं थीं जिसका नाम बलराज सिंह है।


Click it and Unblock the Notifications











