स्वरा भास्कर स्टारर मानव तस्करी पर आधारित क्राइम- थ्रिलर वेब शो 'फ़्लेश' का ट्रेलर रिलीज़

By Filmibeat Desk

इरोस नाउ एक ओरिजनल रोमांचक क्राइम ड्रामा 'फ़्लेश' पेश करने के लिए पूरी तरह तैयार है, जो 21 अगस्त 2020 से इरोस नाउ पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगा। स्वरा भास्कर, अक्षय ओबेरॉय, युधिस्टर, विद्या मालवडे और महिमा मकवाना जैसे कलाकारों से सजी यह सीरिज 8 एपिसोड की होगी और इसका प्रत्येक एपिसोड 40 मिनट का होगा।

यह एक तरह से, आंखे खोल देने वाली ऑरिजिनल क्राइम-थ्रिलर है जिसमें मानव तस्करी जैसे गंभीर विषय को दिखाया जाएगा। लेबर और शोषण के लिए लोगों की तस्करी, एक वैश्विक मुद्दा है। यह हताशा, संघर्ष, असमानता और लालच से भरा हुआ है।

Swara Bhasker

इरोस नाउ की दमदार सीरीज़ 'फ़्लेश' प्रतिष्ठित लेखिका पूजा लाधा सुरती द्वारा लिखी गई है और यह सिद्धार्थ आनंद द्वारा रचित व डानिश असलम द्वारा निर्देशित है।

अभिनेत्री स्वरा भास्कर इस शो में एक उग्र पुलिस अधिकारी राधा नौटियाल की भूमिका में नज़र आएंगी जो रहस्यपूर्ण रहस्य को सुलझाने में अपनी जी-जान लगा देती है। वही, उनके साथ अभिनेता अक्षय ओबेरॉय हैं, जो एक जटिल, डार्क, लेकिन पेचीदा किरदार को चित्रित करते हुए दिखाई देंगे।

इरोस ग्रुप की मुख्य कंटेंट ऑफिसर, रिधिमा लुल्ला ने कहा, "हम हमेशा अपने दर्शकों के लिए मजबूत और प्रासंगिक कंटेंट प्रदान करने का प्रयास करते हैं। 'फ़्लेश' एक फ्लैगशिप इरोस नाउ ओरिजिनल है और इसमें तस्करी की क्रूर कहानी को सामने लाने के साथ, दर्शकों को अपनी तरफ़ आकर्षित करने के सभी तत्व हैं।"

सीरिज पर बात करते हुए स्वरा भास्कर ने कहा, "मानव तस्करी दुनिया की सबसे हानिकारक वास्तविकताओं में से एक है और यह महत्वपूर्ण है कि हम इन काल्पनिक कंटेंट के माध्यम से ऐसी समस्या को हाईलाइट करते रहें। मुझे फ़्लेश का हिस्सा बन कर बेहद सम्मानित महसूस हो रहा है और टीम के साथ काम करना एक बढ़िया अनुभव रहा। अपने करियर में पहली बार मैं एक पुलिस वाले की भूमिका निभाते हुए दिखाई दूंगी जिसकी मुझे उम्मीद है कि प्रशंसकों द्वारा सराहना की जाएगी। वे मुझे कुछ हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस करते हुए देखेंगे।" 'फ़्लेश' का प्रीमियर 21 अगस्त को केवल इरोस नाउ पर किया जाएगा!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X