बहुत कुछ बदल जाएगा नागिन 2 में..सब दिखेगा लेकिन..

By Shivani Verma

टेलिवीज़न पर जिस सीरियल का आपको बेसब्री से इंतज़ार है उसके शुरू होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। जी हां..हम बात कर रहे हैं नागिन सीरियल के सीज़न 2 की। जब नागिन सीरियल बंद हुआ था तो मौनी के फैन्स काफी मायूस हो गए थे। लेकिन जैसे ही खबर आई कि नागिन का सीज़न 2 भी जल्द आपके सामने आने वाला है, तो लोग काफी खुश हुए।

Naagin

और जब उन्हें ये पता चला कि मौनी एक बार फिर इस सीज़न में दिखाई देंगी, तो उनकी खुशी का ठिकाना न रहा। बहरहाल, अगर आप भी नागिन के फैन हैं तो इससे संबंधित कुछ बातें हैं जो आपको जाननी चाहिए।

बेचारी नरगिस..क्लिवेज दिखा तो चुकानी पड़ी कीमत..SAD!

खबर है शो को पहले से ज्यादा दिलचस्प बनाने के लिए इसमें कई सारे नए चेहरे नजर आएंगे, जिन्हें आपने पहले सीजन में नहीं देखा होगा।

पिछले सीज़न में ऋतिक का किरदार निभाने वाले अर्जुन बिजलानी इस बार आपको इस शो में नज़र नहीं आएंगे। खबर हैं कि टीवी एक्टर करणवीर बोहरा उनकी जगह लेंगे।

अच्छे खासे कपल थे..इनकी एंट्री ने बैंड ही बजा दी!

पहले बताया जा रहा था कि सीरियल में इच्छाधारी नागिन शेषा का किरदार निभाने वाली अदा अगले सीजन का हिस्सा नहीं होंगी। लेकिन 'नागिन' में उनके रोल की लोकप्रियता के चलते एकता ने उन्हें रिप्लेस करने का इरादा बदल लिया।

सीरियल 'नागिन' ने 1 नवंबर 2015 को शुरुआत की थी और जून 2016 में यह बंद हो गया था। 62 एपिसोड के प्रसारण के साथ यह शो काफी लोकप्रिय हुआ। इसके अगले सीजन की वापसी अक्टूबर में होगी।

मौनी रॉय भले ही कई सीरियल्स में नजर आ चुकी हों लेकिन उन्हें असली लोकप्रियता तो 'नागिन' से ही मिली। पिछले सीजन की तरह मौनी इस सीजन में नजर तो आएंगी लेकिन इस बार रितिक और शिवन्या की बेटी के किरदार में। इसी के साथ डबल बोनस की खबर ये भी है कि मौनी रॉय इसमें आपको डबल रोल में दिखाई दे सकती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X