सपना चौधरी का दर्दनाक खुलासा- छोटे कपड़े नहीं पहनती, बॉलीवुड में ब्रेक नहीं मिला, बताई सच्चाई

By Filmibeat Desk

टीवी शो बिग बॅास में नजर आ चुकीं सपना चौधरी ने ये सोचा था कि शायद उन्हें भी बॅालीवुड में जाने का मौका मिल जाए। लेकिन बिग बॅास के बाद सपना चौधरी की लोकप्रियता हिंदी सिनेमा तक नहीं पहुंच पाई। बिग बॅास से बाहर आकर सपना चौधरी फिर से लाइव डांस स्टेज शो के साथ म्यूजिक सिंगल में नजर आईं।

इसकी एक वजह बताते हुे सपना चौधरी ने कहा कि वो भी एक्टिंग करना चाहती हैं लेकिन कभी उन्हें मौका ही नहीं मिलता. इसके पीछे की सपना चौधरी ने दर्दनाक वजह भी बताई है। एक वेबसाइट से बात करते हुए सपना चौधरी ने बताया कि वो एक स्टेज डांसर से एक्ट्रेस बनने का सफर पूरा नहीं कर पा रही हैं।

Sapna choudhary

उन्हें काफी मुश्किल हालात का सामना करना पड़ रहा है। सपना चौधरी ने ये भी कहा कि वो शरीर दिखाने वाले कपड़े नहीं पहनती हैं। और वो एक रिजनल इंडस्ट्री से आती हैं इस वजह से उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में मौका नहीं मिल रहा है। बता दें कि सपना चौधरी एक स्टेज शो से लाखों कमाती हैं। लेकिन बॅालीवुड में उन्हें काम नहीं मिल पा रहा है।

सपना चौधरी का दर्दनाक खुलासा

सपना चौधरी का दर्दनाक खुलासा

टाइम्स ऑफ़ इंडियासे बातचीत में सपना चौधरी ने कहा कि 15 साल मैं इस इंडस्ट्री में पूरा कर चुकी हूं। मैं भी हिंदी फिल्मों और टीवी शोज में काम करना चाहती हूं। लेकिन रिजनल हरियाणा इंडस्ट्री से आने के कारण मुझे अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर नहीं मिल रहा है। मैं शरीर दिखाने वाले कपड़े नहीं पहनना चाहती।

फर्राटेदार अंग्रेजी नहीं बोल सकती- सपना चौधरी

फर्राटेदार अंग्रेजी नहीं बोल सकती- सपना चौधरी

सपना चौधरी ने आगे कहा किमैं फर्राटेदार अंग्रेजी नहीं बोल सकती। यही मेरे लिए सबसे बड़ी बाधा बन गई है। बॅालीवुड में मेरा कोई गॅाड फादर भी नहीं है। इस वजह से मैं अभी तक हिंदी इंडस्ट्री में एक ब्रेक पाने के लिए संघर्ष कर रही हूं। सपना ने खुद के साथ हुई एक दर्द भरी घटना का जिक्र करते हुए ये भी बताया कि उन्हें डिजाइनर ने कपड़े देने से भी इंकार कर दिया है।

हर समय जज किया जाता है- सपना चौधरी

हर समय जज किया जाता है- सपना चौधरी

सपना ने बताया कि मैंने मुंबई में देखा है कि यहां लोग आपसे तभी बात करते हैं जब उन्हें आपसे कोई काम होगा। फिल्म इंडस्ट्री ऐसे लोगों से भरी हुई है जहां पर लोग आपको हर समय जज करते हैं। ऐसा हुआ है कि मैं जो हूं इस वजह से डिजाइनर्स ने मुझे कपड़े देने से इंकार कर दिया है।

Bigg Boss का नहीं मिला फायदा-सपना चौधरी

Bigg Boss का नहीं मिला फायदा-सपना चौधरी

मुझे खुद नहीं पता कि मैं इतने लंबे समय तक कैसे यहां पर सर्वाइव कर पाई हूं। सपना ने ये भी बताया है कि उन्हें बिग बॅास से होने का कोई भी फायदा नहीं मिल पाया। सपना चौधरी ने बताया कि बिग बॅास के बाद लोग सेलिब्रिटी बन जाते हैं। ऐसा नहीं है। मैं इस गेम को जैसा खेलने में सहज थी, मैंने वैसा खेला। मेरे लिए वो फायदा नहीं किया। आज मैं जो कुछ भी हूं वो अपने डांस के कारण हूं। लेकिन मैं अपना एक्टिंग का सपना जरूर पूरा करूंगी। मुझे उम्मीद है इसकी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X