'कसौटी जिंदगी की' के अनुराग यानी सीजेन खान ने तोड़ी चुप्पी- श्वेता तिवारी मेरी पहली और आखिरी गलती
एकता कपूर के लोकप्रिय टीवी शो कसौटी जिंदगी की में अनुराग-प्रेरणा की जोड़ी टीवी की दुनिया की सबसे सुपरहिट जोड़ी रही है। इस शो का दूसरा भाग भी रिलीज किया गया। लेकिन हर बार याद आयी तो असली अनुराग और प्रेरणा के प्यार की। अनुराग की भूमिका सीजेन खान ने निभाई थी।
श्वेता तिवारी ने प्रेरणा के किरदार के साथ छोटे पर्दे पर राज किया। शो जब सालों पहले बंद हो गया है, फिर भी सीजेन खान और श्वेता तिवारी को अनुराग और प्रेरणा के नाम से पहचाना जाता है। इस शो के दौरान दोनों के अफेयर की खबर भी उठी थीं। ऐसी रिपोर्ट आयी थी कि दोनों असल जिंदगी में एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

लेकिन बाद में ये खबर भी आयी कि दोनों सेट पर एक दूसरे का चेहरा तक देखना पसंद नहीं करते थे। केवल कैमरा शुरू होने पर दोनों के बीच अनुराग-प्रेरणा के तौर पर बात होती थी।


Click it and Unblock the Notifications











