इस बड़े स्टार की फिल्म में पहली बार इंडियन आइडल विनर पवनदीप राजन बने संगीतकार

By Filmibeat Desk

रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 12' के विजेता पवनदीप राजन म्युज़िक डायरेक्टर भी बन गए हैं। जी हां, अपकमिंग फिल्म "प्रेम गीत 3" का रोमांटिक सांग "कोई न कोई नाता है" को उन्होंने कम्पोज़ किया है।गाना जुबीन नौटियाल ने बेहद मेलोडियस आवाज़ और अंदाज़ में गाया है। रोचक तथ्य यह है कि इस गीत को फ़िल्म के प्रोडयूसर सुभाष काले ने रूबी फुलेरा के साथ मिलकर लिखा है।

इस गीत को फ़िल्म के प्रोडयूसर सुभाष काले ने रूबी फुलेरा के साथ मिलकर लिखा है।पहली इंडो-नेपाली फिल्म "प्रेम गीत 3" 23 सितंबर, 2022 को बड़े पर्दे पर रिलीज़ होने जा रही है। फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े स्टार प्रदीप खड़का इस फ़िल्म के हीरो हैं, मुख्य अभिनेत्री क्रिस्टीना गुरुंग हैं। पवनदीप राजन ने बताया कि ये मेरे लिए बहुत बड़ा मौका है। मुझे अब भी यकीन नहीं हो रहा है। हिंदी फिल्म में मेरा कम्पोज़ हुआ गाना आना मेरे लिए सपने के सच होने जैसा एहसास है। निर्माता सुभाष काले जी ने मुझे बहुत बड़ा अवसर दिया।

Pawandeep Rajan

इस फ़िल्म के लिए अच्छा संगीत देने का मुझे सौभाग्य प्राप्त हुआ। प्रेम गीत 3 कमाल का सिनेमा बना है। इस फ़िल्म को लेकर मैं बहुत उत्साहित हूं। इसमें लव स्टोरी के साथ जबर्दस्त एक्शन भी है। सुभाष काले जी ने मुझे काफी आज़ादी और छूट दे रखी थी कि मैं जैसा म्युज़िक कम्पोज़ करना चाहता था, वैसा किया। जुबीन नौटियाल की आवाज़ इस गीत के लिए परफेक्ट थी, वह हम से सीनियर हैं। हम दोनों उत्तराखंड से हैं, उनके साथ काम करना भी यादगार अनुभव रहा। मैं अपनी इस जर्नी से काफी खुश हूं, सीख रहा हूं।

निर्माता सुभाष काले ने बताया कि पवनदीप राजन ने बहुत ही बढ़िया धुन बनाई है। जुबीन नौटियाल ने इसे बड़ी शिद्दत और दिल से गाया है। हमारी फ़िल्म "प्रेम गीत 3" 23 सितंबर को रिलीज हो रही है। मैं चाहता हूं कि पवनदीप को इंडियन आइडल में जितना प्यार मिला है, इस गाने को भी दर्शक उतना ही प्यार दें। इस गाने में सुपरहिट होने की सभी क्वालिटी मौजूद है।निर्माता सुभाष काले ने अपने गीतकार बनने के संदर्भ में बताया कि जब हम यह गाना कर रहे थे तो पवनदीप उस समय काफी व्यस्त थे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X