झलक... की ट्राफी पाते ही रो पड़ी आशीष की बीवी

शनिवार की रात कलर्स और कलर्स फैंस के लिए काफी खास थी क्योंकि इस रात में उसके सबसे पॉपुलर डांस रियलिटी शोज में एक झलक दिखला जा.. का ग्रैंड फिनाले था। इस ग्रैंड फिनाले को जीता कलर्स के ही रंगरसिया यानी कि आशीष शर्मा ने।

शो में मेजर साहब के नाम से मशहूर आशीष के हाथों में जैसे ही विनिंग ट्राफी आयीं, दर्शक दीर्घा में बैठीं उनकी पत्नी अर्चना टैडे की आंखें झलक उठीं। इस फाइनल मुकाबले को देखने के लिए आशीष की मां भी जयपुर से आयी थीं।

सपने में भी नहीं सोचा था कि मैं 'झलक..' जीत जाऊंगा: आशीष शर्मा

स्वभाव से शर्मिले आशीष अपनी पत्नी अर्चना को बहुत ज्यादा प्यार करते हैं, इस बात का खुलासा उन्होंने शो के एक एपीसोड में किया था। अपनी सफलता में अपनी पत्नी और मां का हाथ बताने वाले आशीष ने कहा कि उन्होंने पहली बार अपनी पत्नी को रुलाया है। आशीष ने कहा कि मेरी जीत मेरे जीवन के सभी भावुक क्षणों में से एक है। मैं भी समझिये करीब-करीब रो ही चुका था।

गौरतलब है कि 'गुनाहों का देवता' और 'रंगरसिया' धारावाहिक से प्रसिद्धि पाने वाले आशीष ने 'झलक..' के फाइनल में करण टैकर, मौनी रॉय और शक्ति मोहन को कांटे की टक्कर दी। आशीष का इरादा अब नृत्य जारी रखने का है। आशीष को 'झलक..' के विजेता के रूप में ट्रॉफी सहित 30 लाख रुपये और महिंद्रा एक्सयूवी कार मिली है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X