Jhalak Dikhla jaa 9 : फर्स्ट प्रोमो में कंटेस्टेंट का ये लुक...अब तो इंतज़ार शो का है!

By Shivani Verma

झलक दिखलाजा सीज़न 9 का फर्स्ट प्रोमो जारी हो गया है। इस दौरान इस सीज़न में पार्टिसिपेट करने वाले प्रतिभागियों का फर्स्ट लुक सामने आया। इस प्रोमो के दौरान स्टार्स की एक झलक ही बता रही थी कि इस बार की सीज़न कितना जबर्दस्त होने वाला है।

Jhalak Dikhla jaa 9

आपको बता दें कि इस सीज़न में 12 सेलिब्रिटी पार्टिसिपेट करने वाले हैं जिसमें से कुछ सेलिब्रिटी की तस्वीरें सामने आ गई हैं। तो आइए देखिए इनकी पहली झलक...

हेली शाह : कलर्स के टीवी सीरियल 'स्वारागिनी' में स्वरा का किरदार निभाने वालीं हेली शाह इस बार झलक में दिखाई देंगी। उन्हें टीवी सीरियल खुशियों की गुल्लक और खेलती है जिंदगी आंख मिचोली के लिए भी जाना जाता है।

हरपाल सिंह सोखी : भारत के एनर्जी शेफ के नाम से लोकप्रिय हरपाल सिंह भी इस बार डांस करते नजर आएंगे। अपने फ्यूजन फूड के लिए देश ही नहीं विदेशों में पहचाने जाने वाले हरपाल सिंह सोखी सेलिब्रिटी शेफ हैं।

शक्ति अरोड़ा : ये मेरी आशिकी है तुमसे ही सीरियल में आपके सामने आए और काफी लोगों के दिलों पर राज किया। इस बार ये इस शो में नजर आएंगे।

सुरवीन चावला : सुरवीन चावला भी इस शो में आपको दिखाई देने वाली हैं। वह फिल्म हेट स्टोरी-2 में नजर आ चुकी हैं और अब वह अनिल कपूर के शो '24' के दूसरे सीजन में भी बोल्ड लुक नजर आएंगी।

करिश्मा तन्ना : 'बिग बॉस' में अपना जलवा बिखेरने वालीं करिश्मा भी आपको झलक में अपना डांस दिखाएगी। इनका जोड़ीदार कौन होगा इसे जानने में अभी समय लगेगा।

अर्जुन बिजलानी : 'नागिन' सीरियल के रितिक के किरदार से फेमस हुए अर्जुन इस बार झलक में आपका दिल जीतने आ रहे हैं।

गौरव गेरा : गौरव जाने-माने कॉमेडियन हैं जो कि सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। मज़े की बात तो ये है कि ये हैं तो मेल लेकिन शो में आपको फीमेल के रोल में दिखाई देंगे।

प्रियंका और पूनम शाह: ये दोनों जुड़वा बहने हैं और भरतनाट्यम और हिपहॉप के फ्यूजन में माहिर हैं।

[#BiggBoss 10: सलमान खान की फीस जानकर हैरान रह जाएंगे!]

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X