First Pic: मिलिए मिस्टर एंड मिसेज़ आदित्य नारायण से, जन्मदिन पर बहू घर लाए उदित नारायण
एंकर, होस्ट और एक्टर - सिंगर आदित्य नारायण ने 1 दिसंबर को अपनी गर्लफ्रेंड श्वेता अग्रवाल के साथ सात फेरे ले लिए हैं और उनकी शादी की तस्वीर, इंटरनेट पर तेज़ी से वायरल हो रही है। दूल्हा और दुल्हन दोनों ही लाल जोड़े में बेहद प्यारे लग रहे हैं। आदित्य और श्वेता एक दूसरे को कई सालों से डेट कर रहे थे।
वहीं दिलचस्प है कि आदित्य के पिता उदित नारायण का आज जन्मदिन है। बेटे की शादी के बारे में बात करते हुए उदित नारायण ने मुंबई मिरर को बताया कि ये बेहद निजी समारोह है।

हालांकि आदित्य के रिसेप्शन के लिए उदित नारायण ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमिताभ बच्चन, शत्रुघ्न सिन्हा, धर्मेंद्र, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, माधुरी दीक्षित सहित कई स्टार्स को निमंत्रण भेजा है। ये रिसेप्शन 2 दिसंबर को मुंबई के एक पांच सितारा होटल में रखा गया है।
हालांकि उदित नारायण का कहना है कि इस रिसेप्शन में कोविड - 19 के चलते, कितने लोग हिस्सा ले पाएंगे, पता नहीं। यहां देखिए, आदित्य और श्वेता की शादी की तस्वीरें


Click it and Unblock the Notifications
