LEAKED..खान के लिए नामुमकिन..सुपरस्टार ने मुंडवाया आधा सिर...
राजकुमार राव अब किसी फिल्म के लिए नहीं बल्कि वेब सीरीज के लिए गंजे हो चुके हैं। यहां देखिए उसकी एक झलक..
राजकुमार राव का जब भी जिक्र होता है तो वह अपने अनोखे किरदारों के लिए जाने जाते हैं। ट्रैप्ड के बाद जल्द ही राजकुमार की राब्ता रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में वह 324 साल के इंसान का किरदार निभा रहे हैं।
इसके बाद वह बहन होगी तेरी में कॅामेडी करते हुए नजर आयेंगे। लेकिन हाल ही में राजकुमार राव ने ऐसा कुछ करके दिखा दिया जिसे करना हर किसी के बस की बात नहीं है।

लेकिन क्या आपने सोचा है कि अगर किसी को आधा सिर मुंडवाने के लिए कहा जाए तो फिर उस एक्टर का क्या हाल होगा। हाल ही में इस वेबसीरीज से जुड़ा हुआ राजकुमार का पहला लुक सामने आया है।
हंसल मेहता की वेब सीरीज नेताजी सुभाष चंद्र बोस में राजकुमार नेताजी का किरदार निभा रहे हैं।उनके लुक को अपनाने के लिए राजकुमार राव गंजे हो चुके हैं।
राजकुमार ने इस बारे में विस्तार से बताते हुए कहा है कि पहले नक्ली बाल लगाकार कोशिश की थी । लेकिन मुझे वह ठीक नहीं लगा। यह किरदार निभाना बहुत बड़ी जिम्मेदारी का काम है।
मैं कुछ भी गलत नहीं करना चाहता हूं।एक दिन ऐसे ही तय कर लिया कि सिर मुंडवाना ही सही फैसला होगा।गौरतलब है कि फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे चुनिंदा ही एक्टर के साथ एक्ट्रेस भी हैं जिन्होंने किरदार में ढलने के लिए सारी हदें पार कर दी हैं।
आइए नजर घुमाते हैं उन एक्टरों की झलक पर। यहां देखें..


Click it and Unblock the Notifications
