करणवीर बोहरा की आगामी थ्रिलर सीरीज़ "द कसिनो" का पोस्टर हुआ रिलीज़!
ZEE5 ने अपनी आगामी मूल श्रृंखला, "द कसिनो" का पहला लुक जारी कर दिया है जिसमें करणवीर बोहरा, सुधांशु पांडे, मंदाना करीमी और आइंद्रिता रे प्रमुख भूमिका निभा रहे है।
पोस्टर में सुधांशु पांडे एक कसिनो टेबल के सामने बैठे नज़र आ रहे है, वही करणवीर बोहरा और मंदाना करीमी उनके बाएं-दाएं खड़े दिखाई दे रहे है। निस्संदेह, सभी ने अपने ग्लैमरस अंदाज़ के साथ अधिक प्रत्याशित कर दिया है।
10 एपिसोड की यह श्रृंखला एक अमीर लेकिन विनम्र लड़के विक्की की कहानी है जो अपने पिता के बहु-अरब डॉलर के कसिनो का उत्तराधिकारी है। इस सीरीज़ के जरिये, एक उच्च श्रेणी के समाज में पनपते रहस्य और साजिश को दुनिया के सामने पेश किया जाएगा।

हार्दिक गज्जर द्वारा निर्देशित और हार्दिक गज्जर फिल्म्स द्वारा निर्मित, कैसीनो का प्रीमियर 10 अप्रैल को केवल ज़ी5 पर किया जाएगा। इसकी शूटिंग फिलहाल नेपाल में की जा रही है।
करणवीर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा कि यह वक्त सभी कलाकारों के लिए रोमांचक है।इसका पूरा श्रेय डिजिटल माध्यम को जाता है। उन्होंने कहा कि मैं इसके लिए बेहज उत्साहित हूं। द कसिनो एक दिलचस्प वेब सीरीज है। मेरे किरदार के कई शेड्स और बारिकियां हैं। एक कलाकार के तौर पर मैंने अपने किसी भी किरदार में अभी तक इस तरह का प्रयोग नहीं किया है।


Click it and Unblock the Notifications