FIRST LOOK: शादी के बाद दिव्यांका त्रिपाठी की पहली झलक.. अति खूबसूरत

By Shivani Verma

बन्नो रे बन्नो मेरी चली ससुराल.....इस तस्वीर को देखकर सभी के होठो पर यही गाना आ रहा होगा। दरअसल ये तस्वीर आज सुबह की है जब दिव्यांका शादी के बाद पहली बार बाहर कदम रख रही है। इसमें दिव्यांका चंडीगढ़ के लिए रवाना हो रही हैं। शादी के बाद पहली बार बाहर निकलते हुए दिव्यांका ने पिंक कलर की साड़ी पहनी है जिसमें वो बेहद खूबसूरत दिख रही हैं।

Divyanka

इस साड़ी के साथ उन्होंने हरे रंग का ब्लाउज़ पहना है। इस तस्वीर में वो पर्फेक्ट सीरियल बहु लग रही हैं। गले में मंगलसूत्र मांग में सिंदूर..यही हैं नई मिसेस दिव्यांका दहिया। हालांकि इस तस्वीर में दिव्यांका काफी थकी हुई नज़र आ रही हैं, क्योंकि उनकी शादी के फेरे सुबह चार बजे तक चले। एक तरफ जहां सभी मेहमान आराम कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर दिव्यांका चंडीगढ़ पहुंच रही हैं। लेकिन कुछ भी कहो..शादी की कितनी भी थकावट क्यों न हो लेकिन उनके चेहरे का नूर तो बरकरार ही है।

एक-दूजे के हुए दिव्यांका विवेक-भोपाल में लिए सात फेरे...PICS

आपको बता दें कि इनकी शादी दिव्यांका के होमटाउन भोपाल में बिल्कुल पारंपरिक ढंग से हुई। शादी में दिव्यांका ने लाल लहंगा पहना था, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं विवेक भी क्रीम शेरवानी में गज़ब लग रहे थे। आज विवेक के होमटाउन चंडीगढ़ में इनका रिसेप्शन होगा और 14 जुलाई को मुबंई में ये दोनों अपने खास दोस्तों और रिश्तेदारों को रिसेप्शन पार्टी देंगे। वहीं ये लोग हनीमून कहां मनाएंगे वो तो दिव्यांका के लिए विवेक ने सरप्राइज़ ही रखा हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X