कसौटी ज़िंदगी की 2 से मिस्टर बजाज का पहला लुक वायरल, तबाह होगा प्रेरणा - अनुराग का रोमांस
एकता कपूर का कसौटी ज़िंदगी की 2 टीआरपी चार्ट्स पर काफी ऊपर है और अब इस सीरियल में मिस्टर बजाज की एंट्री होने जा रही है। काफी समय से मिस्टर बजाज के नाम पर काफी कयास लगाए जा रहे हैं। कुछ खबरों की मानें तो इस रोल के लिए एकता ने वापस रोनित रॉय को ही अप्रोच कर डाला था।
वहीं इसके अलावा हर्षद चोपड़ा और करण वाही का नाम सबसे ऊपर था लेकिन बाज़ी लगी करण सिंह ग्रोवर के हाथ। करण ने शो की शूटिंग शुरू कर दी है और उनका पहला लुक भी वायरल हो चुका है। दिलचस्प ये है कि करण सीरियल के पहले सीज़न का भी हिस्सा थे।

पहले सीज़न में करण सिंह ग्रोवर प्रेरणा यानि कि श्वेता तिवारी की बेटी स्नेहा के पति शरद की भूमिका में थे। इस सीरियल में करण सिंह ग्रोवर की पत्नी स्नेहा का किरदार निभाया था जेनिफर विंगेट ने और इसी सीरियल से दोनों में गहरी दोस्ती हुई थी।


Click it and Unblock the Notifications











