..................... First Look details of Shaheer Sheikh for Yeh Rishta Kya Kehlata Hai spin off - Hindi Filmibeat

ये रिश्ता क्या कहलाता है स्पिन ऑफ: ऐसा होगा शाहीर शेख का लुक और किरदार

शाहीर शेख टीवी के नवाब हैं और फैन्स के दिलों पर राज करते हैं। अब वो वापसी कर रहे हैं ये रिश्ता क्या कहलाता है के स्पिन ऑफ के साथ। इस शो के लिए शाहीर ने एक फोटोशूट कर लिया है और माना जा रहा है कि शो में उनका लुक, ज़िंदगी ना मिलेगी दोबारा के ऋतिक रोशन से प्रेरित होगा। शाहीर शो के लिए 22 फरवरी से शूटिंग शुरू कर देंगे।

शो में शाहीर के साथ दिखाई देंगी, तू सूरज मैं सांझ पियाजी में कनक के किरदार से सबकी फेवरिट बन चुकी रिया शर्मा। अगर शाहीर के रोल की बात करें तो माना जा रहा है कि इस बार वो एक हाज़िरजवाब और मज़ेदार लड़के का किरदार निभाएंगे। वो फटी जीन्स और एकदम हॉट अंदाज़ में नज़र आने वाले हैं।

first-look-details-of-shaheer-sheikh-s-yeh-rishta-kya-kehlata-hai-spin-off

शाहीर का किरदार सीरियल में एकदम युवा और मॉडर्न होगा। माना जा रहा है कि शाहीर और रिया की इस नई जोड़ी से दर्शक स्टार प्लस पर मार्च से रूबरू होंगे। अब सीरियल की कहानी और प्लॉट कैसा होगा और इसका ये रिश्ता क्या कहलाता है से क्या रिश्ता और क्या कनेक्शन होगा ये देखने में मज़ा आएगा।

शाहीर हमेशा से दर्शकों के फेवरिट रहे हैं। चाहे वो नव्या में अनंत का किरदार हो या फिर कुछ रंग प्यार के ऐसे भी में उनकी और एरिका की केमिस्ट्री। वहीं महाभारत में अर्जुन के किरदार के साथ तो वो हर घर में बस ही गए।

आपको याद दिलाते हैं टीवी की कुछ बेहद प्यारी जोड़ियां जो दर्शकों के दिल पर छाप छोड़ गईं -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X