झलक दिखला जा 9..पहले एपिसोड में ही जैकलीन का जलवा..तो आगे क्या होगा!
झलक दिखलाजा के सीज़न 9 का सभी बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। हालांकि इस शो के शुरू होने में अभी कुछ समय बाकी है लेकिन इसका पहला एपिसोड शूट कर लिया गया है। इस एपिसोड में सबसे ज्यादा कुछ खास था तो वो थी जैकलीन फर्नांडिस की एंट्री और उनकी दिलकश अदाएं।

शो में नए जज के तौर पर जैकलिन फर्नांडिस के एंट्री लेने से उनके फैन्स की दिलचस्पी और भी बढ़ गई है। आपको बता दें कि पिछले साल के सेलेब्रिटी जज शाहिद कपूर को जैकलिन ने रिप्लेस कर दिया है और पुराने दोनों जज करण जौहर और गणेश हेगड़े को ज्वाइन कर लिया।
इस एपिसोड में जैकलीन बेहद हॉट लुक में नज़र आई। इसी के साथ शो के सभी कंटेस्टेंट्स भी अपने-अपने कोरियोग्राफर्स के साथ स्टेज पर उतरे। ये शो 30 जुलाई को ऑन एयर होगा। इस शो को हमेशा की तरह मनीष पॉल होस्ट करेंगे। जानकारी मिली है कि इस शो में पहले गैस्ट रितिक रौशन होंगे और हो सकता है कि इस शो में अक्षय कुमार अपनी आने वाली फिल्म रुस्तम को प्रमोट करने भी आएं। माना जा रहा है कि इस बार का सीज़न बाकी सीज़न से काफी हटके होने वाला है। ये शो हर शनिवार रात 10 बजे आया करेगा।
तस्वीरें...


Click it and Unblock the Notifications