पूजा और निहिता पर नॉमिनेशन की तलवार लटकी

इस घर एकमात्र पुरुष सदस्य शक्ति कपूर ने बिग बॉस को नॉमिनेशन के लिए चार नाम सुझाए, इसके बाद इस घर के ही सदस्यों ने उन चारों को वोट दिया अब जिसमें से सबसे ज्यादा वोट पूजा और फिर निहिता को मिले हैं।
हम आपको बता दें कि शक्ति कपूर बिग बॉस के घर के कैप्टन हैं उनसे जब बिग बॉस ने घर के चार सदस्यों के नाम मांगे तो उन्होंने पूजा मिश्रा, निहिता विश्वास, गुलाबो सपेरा और लक्ष्मी नारायण के नाम दिए।
फिर घर के बचे बाकि सदस्यों ने इन चारों को वोट किया जिसमें गुलाबो को बिग बॉस के घर वालों ने बचा लिया जिसके चलते उनकी आंखों में आंसू आ गये तो वही लक्ष्मी को राहत की सांस मिली। लेकिन पूजा और निहिता नॉमिनेट हो गई।
पूजा को सबसे ज्यादा वोट्स मिले हैं, इसके बाद बिकनी किलर की वाइफ निहिता विश्वास को पांच वोट मिले। अब इन दोनों की तकदीर इस हफ्ते तो जनता के वोट्स ही तय करेंगे।
बिग बॉस के घर में पूजा रह पाती हैं या फिर निहिता का सफर और लंबा चलेगा। आपका इस बारे में क्या कहना है बिग बॉस के घर से पहले हफ्ते कौन आउट होगा?


Click it and Unblock the Notifications











