..................... Firing Outside YouTuber Elvish Yadav Gurugram House Himanshu Bhau Gang Claims Responsibility - Hindi Filmibeat

Elvish Yadav की जान का दुश्मन कौन? इस गैंग ने ली हमले की जिम्मेदारी बताया यूट्यूबर की हरकत से है नाराज!

Elvish Yadav

Elvish Yadav house firing Gurugram: गुरुग्राम के सेक्टर 56 इलाके में मशहूर यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी विनर एल्विश यादव के घर के बाहर रविवार सुबह फायरिंग की घटना हुई। जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 5:30 से 6 बजे के बीच तीन अज्ञात बदमाश बाइक पर आए। इनमें से दो ने घर पर करीब 25-30 राउंड फायरिंग की और फिर वहां से फरार हो गए।

हमले की जिम्मेदारी हिमांशु भाऊ गैंग ने ली

फायरिंग की जिम्मेदारी कुख्यात हिमांशु भाऊ गैंग ने सोशल मीडिया पर ली है। गैंग के लोगों ने एल्विश यादव पर जुआ और सट्टेबाजी को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। साथ ही उन्होंने धमकी भरे अंदाज में लिखा कि "जो लोग जुए को प्रमोट करेंगे, उन्हें या तो कॉल मिलेगी या गोली।"

फायरिंग के समय घर पर नहीं थे एल्विश यादव

घटना के समय एल्विश यादव घर पर मौजूद नहीं थे। पुलिस ने बताया कि वह हरियाणा से बाहर किसी काम से गए हुए थे। घर के अंदर उनके परिवार के कुछ लोग और एक केयरटेकर मौजूद थे, लेकिन किसी को चोट नहीं आई।

पिता ने दी सफाई

फायरिंग के बाद एल्विश यादव के पिता रामअवतार यादव ने बताया- "मैं सो रहा था, तभी गोलियों की आवाज सुनाई दी। लगभग 25-30 गोलियां चलीं। सीसीटीवी फुटेज में तीन लोग बाइक पर दिखे, जिनमें से दो गेट पर आए थे। हमें कोई धमकी नहीं मिली थी। एल्विश का जुए या सट्टे से कोई लेना-देना नहीं है।"

पुलिस की जांच जारी

पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और सबूत इकट्ठा किए जा रहे हैं। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि परिवार की ओर से शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पहले भी हो चुकी है गैंगवार से जुड़ी घटनाएं

गौरतलब है कि पिछले महीने हरियाणवी गायक और रैपर फाजिलपुरिया (राहुल यादव) की कार पर भी हमला हुआ था, जिसमें वे बाल-बाल बच गए थे। इससे कुछ दिन पहले उनके करीबी साथी रोहित शौकीन की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी। इस वारदात की जिम्मेदारी भी हिमांशु भाऊ गैंग ने ली थी।

विवादों से घिरे रहे हैं एल्विश यादव

एल्विश यादव पहले भी विवादों में फंस चुके हैं। पिछले साल उन्हें एक रेव पार्टी आयोजित करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, जहां सांप का जहर ड्रग्स की तरह इस्तेमाल होने की बात सामने आई थी। इसके बाद ईडी (Enforcement Directorate) ने भी उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत जांच शुरू की थी।

Read more about: elvish yadav
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X