शूटिंग के दौरान जमाई राजा के सेट पर लगी आग, सभी सुरक्षित
मुंबई के चित्रार्थ स्टूडियो में आग लगने की घटना सामने आई है। आग सुबह 9 बजे लगी थी, हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। इसी स्टूडियो में पॉपुलर टेलीविजन सीरियल जमाई राजा की शूटिंग होती है।

पोवई स्थित इस स्टूडियो में हाल ही में ऑफ एयर हुए शो 'और प्यार हो गया' की शूटिंग होती थी। जबकि पिछले दो दिनों से रवि दुबे और निया शर्मा स्टारर जीटीवी के सीरियल 'जमाई राजा' की स्टार कास्ट स्पेशल सीक्वेंस के लिए यहां शूट कर रही थी।
सूत्रों के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है। आग लगने के तुरंत बाद ही तकरीबन 7-8 फायर इंजन घटना स्थल पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि आग से 'जमाई राजा' के सेट को नुकसान पहुंची है। लेकिन सीरियल के सभी कलाकार एवं क्रू सदस्य सुरक्षित हैं।
गौरतलब है कि 'और प्यार हो गया' और 'जमाई राजा' के अलावा यहां सुरभि ज्योति स्टारर शो 'क़ुबूल है' की शूटिंग भी हो चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications











