..................... Fire broke out on the set of Bigg Boss 15, fire brigade reached the spot! बिग बॉस 15 के सेट पर लगी आग, दमकल गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर किया ऐसा काम! - Hindi Filmibeat

बिग बॉस 15 के सेट पर लगी आग, दमकल गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर किया ऐसा काम!

हाल ही में सलमान खान का दमदार रियालिटी शो बिग बॉस 15 का सीजन खत्म हुआ है और इस बार तेजस्वी प्रकाश ने ये खिताब हासिल किया है। लेकिन इस वक्त बिग बॉस 15 के सेट से जो खबर सामने आ रही है वो किसी को भी चौकाने के लिए काफी है। खबर है कि रविवार दोपहर करीब 1 बजे मुंबई के गोरेगांव फिल्म सिटी में बने बिग बॉस हिंदी 15 के सेट में आग लग गई थी और इसके बाद अफरा तफरी का माहौल हो गया था।

आग पर काबू पाने के लिए दमकल की चार गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के अधिकारियों के अनुसार, अब तक कोई घायल नहीं हुआ है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। सोशल मीडिया पर बिग बॉस के एक फैन पेज के द्वारा पोस्ट करते हुए अपडेट दी गई थी।

bigg boss 15, बिग बॉस 15

उन्होने इस पेज पर लिखा था कि, "मुंबई में फिल्म सिटी में बिग बॉस 15 के सेट पर आग लग गई। चार फायर ब्रिगेड वाहन स्थान पर पहुंच गए हैं और अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

यह अभी तक ज्ञात नहीं है कि किस हिस्से में आग लगी है। सेट आग लग गई"। इससे इतना तो तय है कि किसी के हताहत होने की खबर नहीं आई है। फिलहाल सबकुछ पूरी तरह से सही है।

सलमान खान का ये शो कई सालों से धमाका कर रहा है और ऐसा कहा जाता है कि इसका हिस्सा बनने के बाद कई लोगों को नाम मिला है और उनको इंडस्ट्री में काम भी मिला है। तेजस्वी प्रकाश इस वक्त नागिन 6 का हिस्सा हैं और काफी चर्चा में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X