#JustIn: शूटिंग के दौरान ये रिश्ता क्या कहलाता है के सेट पर लगी आग
ये रिश्ता क्या कहलाता है के सेट पर कार्तिक और नायरा की शादी का सीक्वेंस शूट हो रहा है लेकिन रंग में भंग तब पड़ गया जब सेट पर आग लग गई।
ये रिश्ता क्या कहलाता है स्टार प्लस पर फिलहाल काफी टीआरपी बटोर रहा है और कारण है कार्तिक और नायरा की शादी। गौरतलब है कि असली अक्षरा - नैतिक यानि कि हिना खान और करण मेहरा के शो छोड़ने के बाद यही शो की लीड थे।
शादी की शूटिंग जयपुर में हो रही है लेकिन सेट पर आज हो गया एक हादसा। शूटिंग के दौरान शॉट सर्किट के कारण शूट पर इस्तेमाल किए जा रहे काले कपड़ों के कारण आग लग गई। हालांकि घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ है लेकिन शूट फिलहाल रोक दी गई।



Click it and Unblock the Notifications