..................... Fire Breaks out at Comedian Kapil Sharma oshiwara house - Hindi Filmibeat

Video कपिल शर्मा के घर में लगी आग, चौथी मंजिल पर है कॉमेडियन का घर, बड़ा हादसा !

कपिल शर्मा एक बार फिर से बड़े हादसे का शिकार हो गए हैं। कॅामेडियन कपिल के मुंबई स्थित अपार्टमेंट में गुरुवार दोपहर भीषण आग लग गई।कपिल का मुंबई में एक घर ओशिवारा अपार्टमेंट की चौथी मंजिल पर है। एक अखबार की रिपोर्ट के अनुसार आग घर के रसोई से लगी।

आपको बता दें कि इस वक्त उनके घर में कोई भी मौजूद नहीं था। घर खाली था। कपिल और उनका परिवार कुछ दिन पहले यहां से दूसरे घर में शिफ्ट हुए हैं। इस वजह से इस हादसे में कोई जख्मी नहीं हुआ है। हालांकि कपिल के घर में आग लगने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

Kapil sharma

कपिल का ये घर काफी समय से खाली पड़ा है। अभी तक आग लगने की वजह सामने नहीं आयी है। आग लगता हुआ देखकर स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को समय पर बुला लिया। जिसके बाद आग पर काबू पाया गया। बहरहाल, कुल मिलाकर देखा जाए तो कपिल शर्मा के लिए ये साल काफी अच्छा बीत रहा है।

एक तरफ जहां पर अपनी निगेटिव इमेज से बाहर आकर द कपिल शर्मा शो को फिर से हिट करवा चुके हैं। तो वहीं निजी जिंदगी में कपिल जल्द पिता बनने वाले हैं। 2018 दिसंबर में गिन्नी और कपिल की शादी हुई थी। गिन्नी की तरह टीवी के कई सुपरहिट कॅामेडियन जिनकी पत्नी के बारें में आपको खबर नहीं है। यहां देखिए उनकी एक झलक..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X