आमिर खान के सेट पर लगी आग
बॉलीवुड में सितरों के छोटे पर्दे के क्रेज को देखते हुए एक्टर आमिर खान भी छोटे परदे पर अपना पहला शो लेकर आने वाले हैं। लेकिन इससे पहले की उनके शो का पूरा सेट तैयार हो पाता कि इस सेट में ही आग लग गई।
मुंबई के मड आइलैंड के पास बने इस सेट पर अचानक ही ये हादसा हुआ। वैसे इसमें कोई हताहत नहीं हुआ लेकिन पूरा सेट जलकर राख हो गया। जिसके चलते आमिर काफी निराश हो गए।
सूत्रों की माने तो यह हादसा बिजली के तार में हुए फॉल्ट की वजह से ही यह आग लगी। आग इतनी तेजी से फैली कि इसे बुझाने का मौका ही नहीं मिल पाया। जब यह आग लगी थी तब वहां दो चार यूनिट मेंबर्स ही मौजूद थे।
शो की प्रोडक्शन टीम के सदस्य का कहना है कि अब हमें दोबारा पूरा सेट खड़ा करना होगा। फिलहाल तो कुछ नहीं कहा जा सकता कि शो की लांचिंग में अब और कितना समय लग जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications