कपिल की जिन्दगी में आई फिरंग... छोड़ेंगे "द कपिल शर्मा शो"
कपिल शर्मा की जिन्दगी में हो चुकी है फिरंग की एंट्री, जिसके लिए कॉमेडियन कपिल अपने शो द कपिल शर्मा शो को भी छोड़ सकते हैं।
पहले खबर थी कि,कॉमेडियन कपिल शर्मा एक इंडियन लड़की को डेट कर रहे हैं।लेकिन सूत्रो के हवाले से खबर है कि, कपिल की जिंदगी में किसी फिरंग की एंट्री हो चुकी है, जिसके लिए शायद वह अपना शो "द कपिल शर्मा शो" भी छोड़ सकते हैं।

आप कुछ और समझे उससे पहले बता दें, फिरंग कपिल की नई फिल्म का नाम है।जिसका निर्देशन राजीव ढींगरा करेगें। राजीव कपिल के बचपन के दोस्त हैं, वह इससे पहले फिल्म लव पंजाब का निर्देशन कर चुके है। बता दें, कपिल शर्मा इस फिल्म के निर्माता और एक्टर दोनो हैं।
(सिर्फ कॉमेडी नहीं..कंट्रोवर्सी में भी कुछ कम नहीं है कपिल शर्मा..लंबी है लिस्ट!)
फिल्म फिरंग में कपिल किसी फिरंग एक्ट्रेस के साथ नहीं बल्कि अजय देवगन की बेटी की भूमिका अदा कर चुकी इशिता दत्ता के साथ नजर आयेगें। बता दें, इशिता दत्त आखिरी बार फिल्म द्र्श्यम में अजय देवगन की बेटी अंजू सलगांवकर की भूमिका में नजर आयीं थी।
फिल्म की शूटिंग, 25 नवंबर से पंजाब में शुरू हो जाएगी, उसके बाद फिल्म की शूटिंग राजस्थान में शूट होगी। बता दें कपिल अपने शो के लिए पहले से कुछ एपिसोड्स की शूटिंग कर चुके हैं, ताकि उन्हें अपनी फिल्म की शूटिंग करने में
कोई दिक्कत ना आये। कपिल ने खुद कहा कि, वह जल्द ही दिसंबर शो की शूटिंग के लिए वापस लौटेगें।
(रॉक ऑन 2 प्रमोशन:कपिल के शो में मशहूर गुलाटी हुए रिप्लेस और....)
गौरतलब है कि,कपिल ने फ़िल्मी दुनिया में कदम फिल्म किस किसको प्यार करूं से रखा था। इस फिल्म में उनके अपोजिट चार एक्ट्रेस थी, एली अवराम, सिमरन कौर मुंडी, मंजरी फणनिस और साई लोकर नजर आई थीं। इस फिल्म को दर्शको ने काफी पसंद किया था।


Click it and Unblock the Notifications
