Munawar Faruqui पर दर्ज हुई एफआईआर, डोंगरी पहुंचते ही किया था ये अवैध काम?

FIR on Munawar Faruqui- बिग बॉस 17 जीतने के बाद जैसे ही मुनव्वर फारुकी डोंगरी पहुंचे तो भीड़ देखने लायक थी। जिसने भी वो वीडियो देखा वो चौंक गया। ऐसा लग रहा था कि वो कोई कॉमेडियन नहीं बल्कि सुपरस्टार हैं।
इस दौरान सारा वीडियो एक ड्रोन कैमरे से शूट किया गया था जो कि अब मुनव्वर के लिए मुसीबत की जड़ बन चुका है। जी हां, मुनव्वर पर एफआईआर फाइल हुई है और आरोप है कि उन्होने अवैध तरीके से ड्रोन कैमरे का इस्तेमाल किया है।
सभी जानते हैं कि रविवार रात मुनव्वर को बिग बॉस 17 का विजेता घोषित किया गया। सलमान खान ने उन्हें अवॉर्ड, 50 लाख रुपये का चेक और एक कार दी थी। सोमवार को, मुनव्वर डोंगरी गए, जिस क्षेत्र में वह पले-बढ़े थे, और एक भव्य उत्सव के साथ उनका स्वागत किया गया।
भव्य समारोह के वीडियो और तस्वीरें वायरल हो गईं। जिनमें से एक में मुनव्वर का सनरूफ पर खड़ा होना भी शामिल था, जबकि प्रशंसकों ने उन्हें घेर लिया था। इसके बाद ही मुंबई पुलिस से बिना परमिशन लिए इतनी भीड़ का आना और ड्रोन का इस्तेमाल परेशानी का सबब बन गया।
हालांकि इस पूरे मामले में अभी तक मुनव्वर की तरफ से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। देखने वाली बात होगी कि मुनव्वर इसपर रिएक्ट करते हैं या नहीं हैं। बिग बॉस के उनके सफर की बात करें तो वो काफी कठिन रहा है और इस दौरान उनकी पर्सनल लाइफ को भी उछाला गया है।
मुनव्वर फारूखी उन लोगों में से एक हैं और जिन्होने काफी मेहनत की है और नीचे से ऊपर आए हैं। हालांकि अब वो किसी पहचान के मोहताज नहीं है। उनके साथ अभिषेक सेकेंड रनरअप रहे थे और जनता ने उनको काफी प्यार दिया है।


Click it and Unblock the Notifications