अमिताभ बच्चन के खिलाफ FIR, केबीसी शो पर हिंदू भावनाओं को भड़काने का आरोप, पूरी डिटेल
अमिताभ बच्चन के लोकप्रिय शो कौन बनेगा करोड़पति का 12 वां सीजन चर्चा में आ गया है। इस बार एक सवाल की वजह से केबीसी निशाने पर आ गया है। बीते शुक्रवार के कर्मवीर स्पेशल में ऐसा कुछ हुआ कि शो के एपिसोड में दिखाए गए एक सवाल पर गंभीर आरोप लगाया गया है।
सोशल मीडिया पर केबीसी के फैंस ने इसका विरोध भी किया है और साथ ही अब अमिताभ बच्चन और केबीसी के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हो चुकी है। इस सवाल को लेकर लखनऊ में अमिताभ बच्चन और केबीसी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई है। यूजर्स के अनुसार इस तरह के सवाल से हिंदुओं की भावनाओं को चोट पहुंचाई गई है।

इससे पहले विवेक अग्निहोत्री ने भी इसका विरोध किया और सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा है कि केबीसी को कम्युनिस्ट्स ने हाईजैक कर लिया है। मासूम बच्चे यह सीखें कि कल्चरल वॅारर कैसे जीतना है। इसे कोडिंग कहते है।


Click it and Unblock the Notifications