..................... FIR files on The Kapil Sharma Show after comedians did that scene! 'द कपिल शर्मा शो' पर दर्ज हुई एफआईआर, इस सीन के चलते मुसीबत में आए मेकर्स! - Hindi Filmibeat

'द कपिल शर्मा शो' पर दर्ज हुई एफआईआर, इस सीन के चलते मुसीबत में आए मेकर्स!

सोनी चैनल का मशहूर कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो भला कौन नहीं जानता है। कुछ महीनों के लंबे गैप के बाद इस शो को फिर से शुरु किया गया था। इसके बाद से लगातार गेस्ट वहां पहुंच रहे हैं और फिर से इस शो को काफी प्यार मिल रहा है। लेकिन हमेशा की तरह इस बार भी शो विवादों में चल रहा है। अब कुछ ऐसा हुआ है जिसके बाद इस शो पर एक एफआईआर दर्ज की गई है। खबर है कि..

ये शिकायत मध्य प्रदेश के शिवपुरी में दर्ज की गई है और इसको लेकर जिला अदालत में शिकायत की गई है। शिकायतकर्ता ने 'द कपिल शर्मा शो' के निर्माताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

kapil sharma, the kapil sharma show, कपिल शर्मा, द कपिल शर्मा शो

इस एफआईआर के पीछे एक सीन है जिसमें कॉमेडियन शराब पीते नजर आ रहे है, जो कि आज से कई महीनें पहले शूट किया गया था। इसके बाद इस एपिसोड का रिपीट टेलीकास्ट हुआ था।

इस शिकायत में साफ तौर पर दर्ज है कि इसमें कोर्ट रूम के सीन को दर्शाया गया था। इसी को लेकर कहा गया है कि सभी कॉमेडियन्स ने ऐसा करके कोर्ट रूम का अपमान किया है। शिकायतकर्ता वकील का ये भी कहना है कि कपिल शर्मा का ये शो टीवी पर आता है और काफी घटिया है।

उन्होने ये भी कहा कि इसमें महिलाओं पर गलत टिप्पणी की जाती है और कई तरीकों से उनका मजाक बनाया जाता है। खबर है कि विवादित एपिसोड 19 जनवरी को टेलीकास्ट किया गया था। हालांकि कपिल शर्मा की तरफ से किसी तरह का बयान इसको लेकर सामने नहीं आया है। देखना ये है कि मेकर्स इसपर अपनी क्या राय देते हैँ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X