..................... FIR against Salman Khan, Bigg Boss for 'insulting Muslim sentiment' - Hindi Filmibeat

बढ़ी मुसीबत: अरमान के बाद अब सलमान और कलर्स पर हुआ केस

कलर्स के सबसे विवादित शो बिग बॉस का इस बार का सीजन सच में काफी विवादों वाला रहा है। इस बार इस सीजन के लोग तो थाने तक पहुंच गये हैं। लेकिन जो ताजा खबर आ रही है उसके हिसाब से तो लगता है कि यह शो जाते-जाते भी विवादों की एक नई दास्तां लिखकर जायेगा।

जहां, इस हफ्ते की शुरूआत में शो के प्रतियोगी अरमान कोहली को सोफिया की शिकायत पर जेल जाना पड़ा और फिर बेल के बाद शो के अंदर आना पड़ा है वहीं अब खबर मिल रही है कि कलर्स चैनल और शो के होस्ट सलमान खान पर भी केस दर्ज हो गया है।

सलमान और कलर्स पर केस दर्ज हुआ है हैदराबाद में, जहां कुछ मुस्लिम संगठनों ने, दोनों के खिलाफ एफआईआर लिखवाई है कि शो के अंदर प्रतिभागियों और होस्ट की ओर से ऐसी अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है, जिससे की मुस्लिम समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचती है।

शो के खत्म होने की उल्टी गिनती शुरू हो गयी है, ऐसे में शो के ऊपर केस होना निश्चित तौर पर परेशानी का सबब है।

मालूम हो कि शो के अंदर अभी अरमान कोहली, तनीषा मुखर्जी, संग्राम सिंह, गौहर खान, एजाज अहमद और एंडी बचे हुए हैं। अगले हफ्ते शो का विनर घोषित किया जायेगा।

खैर शो के अंदर अभी भी बहुत कुछ होना बाकी है इसलिए देखना ना भूंले कलर्स पर रात नौ बजे सलमान खान के साथ बिग बॉस 7-साथ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X