जल्द ही रोनित की दुल्हन बनेंगी कविता कौशिक.....शुरू हुई शादी की रस्मे
शादी के बंधन में बंधने जा रही कविता कौशिक की शादी की रस्मे शुरू हो चुकी हैं..आप भी देखें
जैसा की हमने आपको पहले ही बताया था कि, कविता कौशिक 27 जनवरी को अपने बॉयफ्रेंड के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। बता दें, कविता की शादी की रस्मे शुरू हो चुकी है।
जी हां बीती शाम कविता की हल्दी की रस्म अदा की गयी। जिसमे उनकी सबसे करीबी आशका गोराडिया अपने मंगेतर ब्रेंट ग्लोब के साथ नजर आयीं। आशका ने भी कविता और रोनित बिस्वास के साथ अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है।
अनूठे अंदाज में..शादी के बंधन में बंधने को तैयार कविता कौशिक
बता दें, कविता शादी 27 जनवरी को केदारनाथ में सम्पन होगी। कविता ने बताया कि, इसमें मेरे करीबी सिर्फ 15 लोग ही शामिल होगें क्योंकि वहां इतनी ठंड में सभी का पहुंचना हिमालय पर मुमकिन नही है।
बता दें, कविता के इतनी जल्दी शादी करने के पीछे उनकी प्रेगेंनेसी बताई जा रही थी, लेकिन उन्होंने सभी खबरों का खंडन किया।
बॉय-फ्रेंड ने डाला चन्द्रमुखी चौटाला का वीडियो..अब तक दो लाख लोगों ने देखा
गौरतलब है कि, कविता के बॉयफ्रेंड रोनित बिस्वास एक ब्रांड डायरेक्टर है। बता दें, बीते साल ही में कविता का उनके एक्स बॉय-फ्रेंड नवाब से ब्रेकअप हुआ है। दोनों पांच साल से रिश्ते में थे और शादी करना चाहते थे।
लेकिन नवाब दूसरे धर्म के थे जिस कारण कविता के घर वालों ने इस रिश्ते को अस्वीकार कर दिया। कविता ने भी अपने परिवार वालों की खुशी के आगे नवाब से ब्रेकअप करना ही ठीक समझा।


Click it and Unblock the Notifications











