42 साल की टॉप एक्ट्रेस ने बच्चा पैदा करने से करी तौबा, बोली- मुंबई में धक्का खाने के लिए..

Kavita Kaushik On Pregnancy: कविता कौशिक टीवी इंडस्ट्री की एक मशहूर अभिनेत्री रह चुके हैं और आपको बता दें कि उनको सीरियल FIR में चंद्रमुखी चौटाला के किरदार में देखा गया था। शो में उनके किरदार को काफी पसंद किया गया और आपको बता दें कि वह कभी भी मां बना नहीं चाहती है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि हिंदुस्तान टाइम्स के साथ इंटरव्यू के दौरान कविता कौशिक ने बताया कि वह बच्चे करके उसके साथ में गलत नहीं करना चाहती है। एड्रेस में यह भी कहा कि अगर वह 40 की उम्र में मां बन भी जाती है तो जब बच्चा 20 का होगा तब तक दोनों बूढ़े हो रहे होंगे।
कविता कौशिक के मुताबिक वह नहीं चाहती है कि 20 साल का बच्चा अपने बूढ़े मां-बाप की जिम्मेदारी उठाने लग जाए। वह दुनिया को शांत और हल्का रखना चाहती है। वह दुनिया की भीड़ में उसको बड़ा करना नहीं चाहती है और मुंबई में धक्का खाने के लिए छोड़ नहीं सकती हैं।
कविता कौशिक यह भी कहती है कि वह और उनके पति दोनों ही अपनी जिंदगी को बच्चों की तरह इंजॉय कर रहे हैं। एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि कई बार तो उनके पति उनकी मां बन जाया करते हैं और कई बार वह उनकी पिता बन जाती हैं। दोनों एक दूसरे का खूब ख्याल भी रखते हैं।
कविता कौशिक ने यह भी बताया कि इसी के चलते उन दोनों को ही बच्चा पैदा करने की कभी भी कमी महसूस नहीं होती है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस समय एक्ट्रेस मुंबई छोड़कर पहाड़ों में जाकर शिफ्ट हो गए हैं और अब वह आयुर्वेदिक बिजनेस भी कर रही है।


Click it and Unblock the Notifications















